मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला कांड! इंजीनियर भाई ने बहन को चाकू से 'घोप-घोपकर' कर मार डाला, मां भी लहूलुहान

Moradabad News: इस घटना के बाद आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 March 2026 9:14 PM IST (Updated on: 6 March 2026 9:14 PM IST)
Moradabad News
X

Moradabad News (photo: social media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बहुत ही दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। मझोला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपनी ही 'सगी बहन' की चाकू से बेदर्दी से खोपकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित गणेश पार्क, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास रहने वाली 25 साल के हिमिशिका की उसके भाई हार्दिक ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस हमले में उनकी मां नीलिमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल नीलिमा को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

IT कंपनी में नौकरी करता था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हार्दिक गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है और होली के त्योहार के कारण छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वहीं उसकी बहन हिमिशिका भी गुरुग्राम में ही एक निजी कंपनी में काम करती थी और वह भी होली की छुट्टियों के कारण मुरादाबाद स्थित अपने घर आई हुई थी।

अचानक चाकू से किया हमला

यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हार्दिक अपनी मां नीलिमा की फैक्ट्री पहुंचा, जहां वह कार्य करती हैं। वहां से वह उन्हें कार में बैठाकर घर लेकर आया। जैसे ही नीलिमा घर के अंदर पहुंचीं, हार्दिक ने अचानक चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान घर में मौजूद बहन हिमिशिका ने जब यह देखा तो वह बीच-बचाव करने लगी, लेकिन आरोपी ने उस पर भी ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार

हमले के बाद घर के अंदर हिमिशिका खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिर पड़ी। मां नीलिमा ने जब अपनी बेटी को उस हालत में देखा तो वह जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दी। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों को आता देख आरोपी हार्दिक तत्काल कार लेकर मौके से फरार हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद हिमिशिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलिमा का इलाज जारी है।

घटना की तलाश जारी

इस मामले में SP सिटी कुंवर रण विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही इस घटना में प्रयोग की गई कार की भी तलाश की जा रही है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story