Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 16 मंडलों में गूंजा देशभक्ति का जयघोष

Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले और सभी 16 मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Sudhir Goyal
Published on: 13 Aug 2026 8:07 PM IST
Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, 16 मंडलों में गूंजा देशभक्ति का जयघोष
X

Moradabad News

Moradabad News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को मुरादाबाद जिले और सभी 16 मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल नजर आया।जिला मुरादाबाद की मुख्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने बुध बाजार स्थित पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया।

हाथों में तिरंगा लेकर हजारों कार्यकर्ता और नागरिक ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘अमर शहीदों को नमन’ के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एकता द्वार और स्वतंत्रता सेनानी भवन पहुंचकर संपन्न हुई।जिले के सभी 16 मंडलों में मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कार्यक्रम की सफलता पर मुख्य अतिथि, जिला पदाधिकारियों, सभी 16 मंडलों के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और मुरादाबाद की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने जिले में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को और मजबूत किया है।इस दौरान शहर विधायक रितेश गुप्ता और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

sudhirgoyal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story