TRENDING TAGS :
Moradabad Murder Case: प्रेम संबंध बना मौत की वजह! मुरादाबाद में युवक की गला दबाकर हत्या
Moradabad Murder Case: मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया। युवती के दो भाइयों पर गला दबाकर हत्या करने और शव जंगल में फेंकने का आरोप, दोनों गिरफ्तार।
Moradabad Murder Case (Image Credit-Social Media)
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की कथित हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि युवती के दो भाइयों ने अपनी बहन के प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती के दो भइयों ने अपनी बहन के प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को जंगल में फेंक दिया।
प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह
मृतक की पहचान चमन के रूप में हुई है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चमन का युवती से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को वह अपनी प्रेमिका को साथ लेकर जाने की फिराक में था। इसी दौरान युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि युवती के दोनों भाइयों ने चमन को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए।
हत्या के पीछे विवाद की जांच जारी
शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोनकपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ी इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। वहीं, मामले को लेकर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि थाना सोनकपुर में बुधवार को एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। युवक की पहचान करने के बाद उसके चाचा से बात कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि युवक का उसकी प्रेमिका के भाइयों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन दोनों ने इसकी हत्या कर दी। मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है।


