Moradabad News: मुरादाबाद में UGC कानून और आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन

Moradabad News: मुरादाबाद में स्वर्ण समाज ने UGC कानून और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई।

Sudhir Goyal
Published on: 8 Sept 2026 9:00 PM IST
Moradabad News: मुरादाबाद में UGC कानून और आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन
X

Moradabad News

Moradabad News: UGC कानून और आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग को लेकर मंगलवार को मुरादाबाद में स्वर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के समर्थक महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने UGC से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण का आधार केवल जाति न होकर आर्थिक स्थिति को भी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग सभी जातियों और समाजों में मौजूद हैंपप्रदर्शन की अगुवाई कर रहे श्री शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को प्रेषित किए जाने की मांग के साथ दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से जुड़े कानून पहले से मौजूद हैं, ऐसे में उनके अनुसार UGC जैसे कानून की आवश्यकता पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SC/ST कानूनों का कई मामलों में कथित रूप से दुरुपयोग होता है और कुछ मामलों में व्यक्तिगत विवाद अथवा आर्थिक दबाव बनाने के लिए मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच की व्यवस्था मजबूत की जाए। स्वर्ण समाज के प्रदेश स्तर के राजपूत प्रतिनिधि ने भी आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उनकी जाति से अलग रखते हुए समान आधार पर सरकारी सहायता और अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से UGC से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और आरक्षण नीति में व्यापक सुधार की मांग की।

Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

sudhirgoyal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story