TRENDING TAGS :
Moradabad News: शिक्षिका से मेहंदी लगवाकर लौटते समय चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार
Moradabad News: तीज उत्सव पर मेहंदी लगवाकर घर लौट रही शिक्षिका निशा यादव से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
शिक्षिका से मेहंदी लगवाकर लौटते समय चेन स्नैचिंग (photo: social media )
Moradabad News: मुरादाबाद के पॉश इलाके रामगंगा विहार में शनिवार देर रात एक शिक्षिका से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। तीज उत्सव पर मेहंदी लगवाकर घर लौट रही शिक्षिका निशा यादव से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
शिक्षिका निशा यादव ने बताया कि वे स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं, तभी रामगंगा विहार रोड पर सुनसान स्थान पर पहले से पीछा कर रहे दो बाइक सवार युवकों ने उनके गले से दुपट्टा हटाकर सोने की चेन झपट ली और तेजी से भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी
आज सुबह पीड़िता निशा यादव ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी और मांग की कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
थाना सिविल लाइंस के थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ अहम सुराग मिले हैं। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


