Moradabad News: पुलिस परीक्षा को लेकर नगर निगम की विशेष व्यवस्था, फल बांटकर किये ठहरने के इंतजाम

मुरादाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अभ्यर्थियों के ठहरने, पेयजल और अन्य सुविधाओं के साथ फल वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे परीक्षार्थियों को राहत मिल सके।

Sudhir Goyal
Published on: 10 Jun 2026 3:09 PM IST (Updated on: 10 Jun 2026 3:28 PM IST)
Moradabad News
X

Moradabad News(Photo-Social Media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर नगर निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर के विभिन्न रैन बसेरों को अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए तैयार किया गया है, ताकि बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह व्यवस्था लगातार तीन दिनों तक जारी रहेगी।

यहां नगर निगम अधिकारियों ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने और उन्हें राहत प्रदान करने के लिए फल वितरण की भी व्यवस्था की गई। नगर निगम की टीम द्वारा रैन बसेरों में पहुंचकर अभ्यर्थियों को फल वितरित किए गए। अभ्यर्थियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें रहने और आवश्यक सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी पड़ रही है।

वहीं बाहर से आए कई अभ्यर्थियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली है और वे पूरी तरह परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित tvकर पा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम की टीम लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।

Sudhir Goyal
ABOUT THE AUTHOR

Sudhir Goyal

Next Story