Moradabad News: सपा और बीकेयू के कार्यकर्ता का गन्ना समिति पर हंगामा, किसानों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना

Moradabad News: दोनों का आरोप है कि सपा और भारतीय किसान यूनियन डायरेक्टर प्रत्याश नामांकन कराने पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें गन्ना समिति में नहीं जाने दिया।

Sudhir Goyal
Published on: 10 Oct 2024 8:35 AM GMT (Updated on: 10 Oct 2024 1:46 PM GMT)
Moradabad News
X

सपा और बीकेयू के कार्यकर्ता का गन्ना समिति पर हंगामा   (PHOTO: social media )

Moradabad News: मुरादाबाद में थाना सिविल लाइंस स्थित। समाजवादी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गन्ना समिति पर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव और किसान यूनियन ने आरोप लगाया है कि गन्ना समिति के डेलीगेट के चुनाव में जिला प्रशासन सपा और भारतीय किसान यूनियन उम्मीदवारों को पर्चा नहीं खरीदने दे रहा है।

बता दे कि गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनाव में गुरुवार को गन्ना समिति पर डायरेक्टर प्रत्याशियों को नामांकन कराना जरूरी था। इसी क्रम में सपा नेताओं और भारतीय किसान यूनियन भी नामांकन करना चाहते हैं। दोनों का आरोप है कि सपा और भारतीय किसान यूनियन डायरेक्टर प्रत्याश नामांकन कराने पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें गन्ना समिति में नहीं जाने दिया। पुलिस ने गेट पर ही उन्हें रोक दिया। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि सपा ने प्रतिनिधि चुनाव में बाजी मारी है। सपा के सर्वाधिक प्रतिनिधि हैं। प्रतिनिधि ही डायरेक्टर का चुनाव करते हैं। ऐसे में भाजपा को डर है कि चुनाव हुए तो सपा जीत जाएगी।

सपा प्रत्याशियों को गन्ना समिति में नहीं घुसने दिया जा रहा

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि सपा को नामांकन से रोककर भाजपा निर्विरोध अपने आदमी को जितवाना चाहती है। इसके लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में प्रशासन सपा प्रत्याशियों को गन्ना समिति में नहीं घुसने दिया जा रहा है। जबकि सुबह 10 बजे से ही नामांकन पत्र मिलने शुरू हो चुके हैं। सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गन्ना समिति पर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही है।


मुरादाबाद में गन्ना समिति में धांधली का आरोप लगाते हुए। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दे दिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ओर समाजवादी पार्टी ने सामूहिक रूप से सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष किसी अन्य को नामांकन प्रक्रिया में आगे नहीं आने दे रहा है। जिससे वो अपने बीजेपी के प्रत्याशी को निर्विरोध चुन सके और इसके लिए सत्ता पक्ष ने सरकारी मशीनरी को आगे कर दिया है। ठीक इसी प्रकार का आरोप समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह ने भी लगाया है।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया हुआ था। भारतीय किसान युनियाल टिकेट गुट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 11लोगो का ही नामांकन दाखिल करवाया गया है। किसानों ने कहा है कि सरकार की मंशा पार्टी के प्रत्याशियों निर्विरोध घोषित करने की हे इस लिए 10 बजे से 2बजे तक चली नामांकन प्रतिक्रिया में किसी और प्रत्याशी को पुलिस ने नामांकन के अंदर जानने ही नही दिया। भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चित कालीन धरना दे दिया है। प्रशासन ने भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त कर ली है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story