TRENDING TAGS :
Brajesh Pathak: बाल-बाल बचे DCM ब्रजेश पाठक, मुरादाबाद एयरपोर्ट पर अचानक ख़राब हुआ विमान, टला बड़ा हादसा
Brajesh Pathak News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Brajesh Pathak News
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में आज 25 मई 2026 यानी सोमवार को उस वक़्त अचानक से तकनीकी खराबी आ गई, जब वह मुरादाबाद एयरपोर्ट के रनवे पर था। जानकारी के अनुसार, विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा।
उसे वक़्त विमान में मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
टल गया बड़ा हादसा
जानकारी के अनुसार, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक यूपी सरकार के इसी विमान में सवार थे और टेक ऑफ करने वाले थे। जैसे ही विमान रनवे पर आगे बढ़ा, तभी अचानक उसका इंजन बंद हो गया और बाहरी भाग में धुआं निकलता नज़र आया। पायलट की सूझबूझ और तत्काल फैसले से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
डिप्टी CM सुरक्षित
विमान के रुकते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को क्रू मेंबर्स और सुरक्षा घेरे के बीच बहुत ही सुरक्षित और तत्परता के साथ बाहर निकाल लिया गया। लेकिन सब से राहत की बात यह है कि इस घटना में डिप्टी सीएम सहित विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
फिलहाल नागरिक उड्डयन विभाग की तकनीकी टीम और इंजीनियर्स विमान के इंजन में आई इस अचानक खराबी और धुएं के सटीक कारणों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।


