मुजफ्फरनगर में हैवानियत: मंदिर के दलित सफाईकर्मी को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

Muzaffarnagar News: युवती के यौन शोषण के आरोप में मोहल्ले वालों ने युवक को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

Amit Kaliyan
Published on: 29 Sept 2026 8:56 AM IST
मुजफ्फरनगर में हैवानियत: मंदिर के दलित सफाईकर्मी को बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल
X

Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News: मंदिर में युवक की बेरहम पिटाई ( मंदिर में साफ सफाई करने वाले दलित युवक की बेरहम पिटाई, नाबालिक युवती के यौन शोषण का आरोप लगाकर मोहल्ले वालों ने की पिटाई, युवक की बेरहम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती।)उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक दलित युवक की मंदिर प्रांगण में बेरहम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिसमें कुछ लोग लात घुसो और बेल्ट से युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीटने वाला युवक मंदिर में साफ सफाई का काम करता था और वह मोहल्ले की एक नाबालिक युवती का यौन शोषण करता आ रहा था।जिसकी जानकारी जब सोमवार को युवती के परिजन और मोहल्ले वालों को हुई तो उन्होंने मंदिर में पहुंचकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले को शांत कराया।दरसअल नगर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड पर स्थित माता के मंदिर में सत्येंद्र नाम का एक दलित युवक साफ सफाई करने का काम किया करता था। आरोप है कि ये युवक मोहल्ले की एक नाबालिक युवती का यौन शोषण करता था। जिसकी जानकारी आज जब पीड़ित युवती के परिजन और मोहल्ले वालों को हुई तो गुस्साए लोगों ने मंदिर में पहुंचकर इस युवक की जमकर पिटाई कर दी।

जिसकी सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को शांत कराकर घायल युवक को उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की पिटाई करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जहाँ एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज 112 के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई। की गौशाला रोड पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। उसके बाद पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संबंधित व्यक्ति जो इस मारपीट में इंवॉल्वड थे। उन्हें चिन्हित किया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कारवाही प्रचलित है।

तो वही पीडीत युवती के पिता की माने तो यह लड़की का मामला है जी यह लड़का कई दिनों से हमारी लड़की को बहला-फुसला रहा था। शामली मंदिर पर श्मशान घाट के सामने करीबन कर रहा था सावन के महीने से ही परेशान कर रहा था। वह उसके साथ मारपीट की पता नहीं वहीं के होंगे मोहल्ले वाले पता नहीं कहां के थे वह पीटने वाले ,वहीं सफाई करता है। सत्येंद्र बाकी तो पंडित रहते हैं वहां मंदिर में नहीं बस उसको ही ले रखा है अकेले को वह भी वहां है अस्पताल में इंसाफ होना चाहिए बस देखो जी हम क्या बता दें। कारवाही होनी चाहिए।

Amit Kaliyan
ABOUT THE AUTHOR

Amit Kaliyan

वरिष्ठ संवाददाता, मुज़फ़्फ़रनगरamitkaliyanmznnews@gmail.com
Next Story