Muzaffarnagar: महिला पुलिस अधिकारी ने ज़ब बदमाश को मुठभेड़ मे मारी गोली, बदमाश बोलें- मैडम माफ कर दो

Muzaffarnagar News: घायल बदमाश महिला सब इंस्पेक्टर रेनू चौधरी के सामने नतमस्तक होते हुए हाथ जोड़कर मैडम जी गलती हो गई, माफ कर दीजिए कहते नजर आए।

Amit Kaliyan
Published on: 25 Sept 2025 12:14 PM IST
Muzaffarnagar police encounter
X

महिला पुलिस अधिकारी ने ज़ब बदमाश को मुठभेड़ मे मारी गोली  (photo: social media )

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में महिला शक्ति का एक बड़ा नजारा गुरुवार सुबह सवेरा उस समय नजर आया जब महिला पुलिसकर्मियों की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक महिला सबइंस्पेक्टर के हाथों गोली खाकर दोनों लुटेरे हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए ।

दरसअल तितावी थाना पुलिस द्वारा आज सुबह सवेरा बघरा क्षेत्र में बदमाशों की धर पकड़ के लिए संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को जो पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जिस पर महिला सब इंस्पेक्टर रेनू चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद घायल बदमाश महिला सब इंस्पेक्टर रेनू चौधरी के सामने नतमस्तक होते हुए हाथ जोड़कर मैडम जी गलती हो गई माफ कर दीजिए कहते नजर आए।

बरहाल पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को जहाँ उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं मौके से पुलिस ने इन शातिर लुटेरों के पास से कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में एक महिला से लूटे गए कुंडल, दो देशी तमंचे कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

शातिर लुटेरों का क्षेत्र में ख़ौफ़ पसरा हुआ था

आपको बता दे कि प्रारंभिक पूछताछ में ये पता चला है कि पुलिस गिरफ्त में आए इन शातिर लुटेरों का क्षेत्र में ख़ौफ़ पसरा हुआ था ।यह दिनदहाड़े बेख़ौफ़ होकर लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते थे। जिसके बाद अब पुलिस इन दोनों शातिर लुटेरों के आपराधिक इतिहास को खाने में जुट गई है।

जिसकी जानकारी देते हुए सीओ फुगाना रूपाली राव ने बताया कि आज थाना तितावी द्वारा बघारा कस्बे में चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार सामने से आ रहे थे उनकी बाइक की नंबरप्लेट पलटी थी उनको रोकने का प्रयास किया गया तो वह रुके नहीं जैसे ही पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया और जवाबी कारवाही में दोनों ही बदमाशों के पैर में गोली लगी है यह दोनों वही बदमाश है जिसने कुछ दिन पहले हमारे क्षेत्र में एक महिला से कुंडल लूट की थी इनके पास से जो लूट हुए कुंडल थे वह बरामद हुए हैं दो देशी तमंचे हैं दो खोखा कारतूस है और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं और जो घटना में प्रयुक्त बाइक थी वह भी बरामद हुई है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Amit Kaliyan
ABOUT THE AUTHOR

Amit Kaliyan

वरिष्ठ संवाददाता, मुज़फ़्फ़रनगरamitkaliyanmznnews@gmail.com
Next Story