मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर पिता व सौतेली मां ने बेटी को गंग नहर में दिया धक्का, गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: गश्त कर रही भोपा पुलिस ने झाड़ियों में फंसी 15 वर्षीय किशोरी की बचाई जान, हत्या के प्रयास में आरोपी पिता और सौतेली मां गिरफ्तार।

Amit Kaliyan
Published on: 28 Nov 2026 10:38 PM IST
मुजफ्फरनगर: हिस्ट्रीशीटर पिता व सौतेली मां ने बेटी को गंग नहर में दिया धक्का, गिरफ्तार
X

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक माता-पिता की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने हर किसी को झंझोड़कर रख दिया है। जी हां शुक्रवार को भोपा थाना क्षेत्र निवासी एक हिस्ट्रीशीटर पिता फैसल ने अपनी पत्नी साया हसीन के साथ मिलकर अपनी एक नाबालिक बेटी को गंग नहर में धक्का देकर उसे मारने की कोशिश की थी लेकिन गस्त कर रही पुलिस ने समय रहते गंग नहर झाड़ियो में फांसी युवती की आवाज सुन उसे नहर से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता फैसल और उसकी सौतेली मां साया हसीन अक्सर उसे मारते पीटते थे जिसके चलते उसे गंग नहर में मारने की नीयत से धक्का दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत धारा 109,115(2),3(5) बीएनएस और धारा 75 किशोर न्याय ( बालको की देखरेख एवं संरक्षण ) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर पिता फैसल और सौतेली मां साया हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सीओ भोपा राधा रमण सिंह ने बताया कि दिनांक 27 नवंबर की रात समय लगभग 10 बजे जॉली चौकी इंचार्ज और उनकी टीम गश्त के दौरान बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई पड़ी। उनके द्वारा चैक किया गया तो पता चला एक लड़की लगभग 15 वर्ष उम्र अपने को बचाने के लिए पेड़ की मदद से टकी हुई है,

और बचाओ बचाओ की आवाज कर रही है। तत्काल महिला कर्मचारी की मदद से तत्काल उसको बाहर निकाला गया और उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद जब उस से पूछताछ हुई। तो उसने बताया कि रात में उसके पिता फैजल और उसकी सौतेली मा साया हसीन के द्वारा जान से मारने की नीयत से नहर में धक्का दे दिया गया था। उसको मरा हुआ समझ कर वह लोग वहां से चले गए। वह लड़की ग्राम रुड़कली जौली चौकी थाना भोपा के निवासी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर पिता फैजल और माता साया को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Amit Kaliyan
ABOUT THE AUTHOR

Amit Kaliyan

वरिष्ठ संवाददाता, मुज़फ़्फ़रनगरamitkaliyanmznnews@gmail.com
Next Story