TRENDING TAGS :
Muzaffarnagar News: नाबालिग युवती ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने का गंभीर आरोप
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म और जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है।
Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने पड़ोसी युवक पर पहले रेप और फिर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाकर आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।दरअसल, फुगाना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की निवासी 15 वर्षीय एक नाबालिग युवती का आरोप है कि बीती 8 जून को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस की एक महिला मोनिका उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहाँ महिला ने उसे अपने देवर सुनील के कमरे में जबरन धकेल दिया था।
जिसके बाद आरोपी सुनील ने पीड़िता के साथ जहाँ पहले कई बार रेप किया, वहीं बाद में पीड़िता को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे उसके घर छोड़ आया।जिस पर पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के बाद उसकी जान बची थी। इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने जहाँ एसएसपी कार्यालय पहुँचकर आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर अपनी जाँच-पड़ताल कर रही है।
इस घटना के बारे में पीड़िता का आरोप है, "हमारे पड़ोस में एक मोनिका है, वह मुझे अपने घर बुलाकर ले गई थी। मुझसे बोला कि मेरे घर चल और उसने फिर अपने देवर के साथ मिलकर मेरा बलात्कार करवाया है। फिर उन्होंने मुझे जहर पिलाया है और जहर पिलाकर फिर मुझे मेरे घर छोड़कर आ गए। मेरे मुँह से झाग भी निकल रहे थे, फिर मेरी मम्मी मुझे शामली ले गई थीं डॉक्टर के यहाँ। इस घटना को चार-पांच दिन हो गए हैं। कप्तान साहब ने आश्वासन दिया है कि कार्रवाई हो जाएगी। हम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।"
वहीं, सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह के अनुसार, "दिनांक 9 जून को थाना फुगाना पर एक सूचना प्राप्त हुई थी कि किसी नाबालिग लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया है। उसकी जाँच पर जब फुगाना पुलिस अस्पताल में गई, तो वहाँ उस लड़की से बातचीत करने पर स्वयं उसने यह बताया कि मैंने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसके 1 घंटे बाद ही उसके द्वारा अपना बयान (स्टेटमेंट) बदला गया। अभी थाने पर दो दिन पहले ही एक सूचना प्राप्त हुई कि उसकी माता द्वारा एक एप्लीकेशन दी गई है कि उनकी बेटी के साथ सुनील और उसकी भाभी ने मिलकर रेप किया है। तो इस सूचना को जब देखा गया, तो यह थोड़ी संदिग्ध सी प्रतीत हो रही है। इस संबंध में हम विभिन्न पहलुओं पर जाँच कर रहे हैं, जैसे उसका बयान और जो आरोप लगाया गया है उसमें जिसे विरोधी बताया गया है उसकी सीडीआर (CDR) की हम जाँच कर रहे हैं। जाँच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"


