Muzaffarnagar News: बुर्के में मुस्लिम महिलाओं ने उठाई कांवड़, बनीं शिव भक्ति की मिसाल

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ यात्रा में शामिल होकर शिव भक्ति की मिसाल पेश की। उनकी भक्ति चर्चा का विषय बनी।

Amit Kaliyan
Published on: 7 Aug 2026 2:22 PM IST
Muzaffarnagar News
X

Muzaffarnagar News(Photo-Social Media)

Muzaffarnagar News: संभल की तमन्ना मलिक बुरखे में कावड़ लाकर विवादों के घेरे में आ गई थी। जिसके लिए उन्हें पुलिस द्वारा नोटिस भी दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से तमन्ना मालिक उस समय चर्चाओं में आ गई जो वह 2026 कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने पति अमन त्यागी और एक अन्य मुस्लिम महिला के साथ कावड़ यात्रा कर रही हैं।

आपको बता दे कि इस बार तमन्ना मलिक हरिद्वार से कावड़ लेकर गाजियाबाद जनपद के डसना मंदिर तक अपनी यात्रा कर रही है। इस दौरान जब तमन्ना मलिक अपनी टोली के साथ जनपद के नगर में पहुंची थी तो हिंदू संगठन के लोगो के साथ साथ स्थानीय पुलिस भी उनके साथ नजर आई। तमन्ना मलिक जब मुजफ्फरनगर जनपद में पहुंची थी तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बेबाक कहा कि जितनी भी हमारी मुस्लिम धर्म की बहने हैं अगर वह आना चाहती हैं सनातन धर्म में तो आ सकती हैं क्योंकि सनातन धर्म में महिलाओं को बहुत इज्जत और सम्मान मिलता है जीने का अधिकार मिलता है सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जो दुनिया के अंदर बहुत शांति से जीता है।

तमन्ना मलिक ने बुर्के में कावड़ लाने को लेकर कहां की बुरखा किसी के बाप की जागीर नहीं है सबकी अपने मन की बात है देश संविधान के हिसाब से चलता है और संविधान हमें इसकी इजाजत देता है कि हम कुछ भी पहने। मौलाना साजिद रशीदी द्वारा शिव भक्त कावड़ियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर तमन्ना मलिक ने कहां की वह मौलाना ही आतंकवादी है जिसने ऐसी टिप्पणी की है ऐसे लोग दुनिया से मिट जाए तो हमारा हिंदुस्तान बहुत अच्छा हो जाएगा सब लोग प्यार मोहब्बत से रहने लगेंगे। सनातन धर्म से अच्छा कुछ और दुनिया के अंदर नहीं है मौलाना रशीदी जो ये बकवास कर रहा है अगर मेरे सामने आ जाए तो उसको चार जूते को मैं ही मारूगी इससे बड़ा आतंकवादी और कोई नहीं है इसके पास विदेश से पंडित होती है देश में इसने आतंकवाद फैला रखा है।

संभल कावड़ मामले को लेकर तमन्ना मलिक ने कहा कि फरवरी में मैं एक बार कावड़ यात्रा निकाल चुकी हूं और आज फिर ऐलान कर रही हूं कि अगली कावड़ यात्रा फरवरी में फिर निकालूंगी, संभल पुलिस ने मुझे नोटिस दिया है इसका मुझे बहुत दुख है क्योंकि संविधान में कोई किसी को रोक नहीं सकता इंसान कोई भी कैसा भी कपड़ा पहन सकता है।

दरसअल तमन्ना मालिक अपने पति अमन त्यागी और अलीशा बानो नामक मुस्लिम महिला के साथ हरिद्वार से अपनी ये कावड़ यात्रा कर रही है। जिसके चलते वह 11 अगस्त को शिवरात्रि के दिन गाजियाबाद जनपद के डसना मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव शंकर को जलाभिषेक करेंगे। तमन्ना मलिक के पति भी मीडिया से बात करते हुए साफ-साफ शब्दों में कहते नजर आए की सनातन धर्म में कोई भी पत्नी हो या पति वह उसका साथ निभाता है तो मैं भी वही कर रहा हूं मेरी पत्नी की इच्छा थी कि मैं कावड़ लाऊं इसलिए मैं उसका साथ निभा रहा हूं।

बरहाल तमन्ना मलिक की जहां माने तो मेरा नाम है तमन्ना मलिक मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि जितनी भी बहाने हमारे मुस्लिम धर्म में है अगर वह आना चाहती हैं सनातन धर्म में तो वह आ सकती हैं क्योंकि सनातन धर्म में महिलाओं का बहुत ही इज्जत और सम्मान मिलता है और जीने का अधिकार मिलता है सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है दुनिया के अंदर जिसमें बहुत शांति से जीता है इंसान हमें जाना है डासना गाजियाबाद बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं है सबकी अपने मन की बात है देश संविधान के हिसाब से चलता है संविधान हमें इसकी इजाजत देता है कि हम कुछ भी पहने वह मौलाना आतंकवादी है जिसने ऐसी टिप्पणी की है ऐसे लोग अगर दुनिया से मिट जाए तो यह हमारा हिंदुस्तान बहुत अच्छा हो जाएगा सब लोग प्यार और मोहब्बत से रहेंगे समाज के लिए मैं यही कहना चाहती हूं सनातन धर्म से अच्छा कुछ नहीं है दुनिया के अंदर एक ही धर्म है वह है सनातन धर्म मौलाना रशीदी जो यह बाहर बैठकर बकवास कर रहा है अगर मेरे सामने आ जाए उसको चार जूते तो मैं मारूंगी इतनी फालतू बकवास कर रहा है वह भोलो के बारे में यह बोल रहा है ऐसे लोग आतंकवादी होते हैं


इससे बड़ा तो कोई आतंकवादी भी नहीं है और विदेश से फंडिंग होती है देश में इसने आतंकवाद फैला रखा है संभल जिला की रहने वाली हूं फरवरी में मैं एक बार कावड़ यात्रा निकल चुकी हूं और मैं आज फिर ऐलान कर रही हूं कि अगली कावड़ यात्रा फरवरी में मैं फिर निकलूंगी मैं इस बार इन बहन का समर्थन करने आई हूं यह गाजियाबाद में रहती हैं क्योंकि इस्लाम धर्म के अंदर रहने के बाद ना तो इन्हें कुरान से इंसाफ मिला ना ही तो इन्हें इस्लाम से इंसाफ मिला जो दाढ़ी रख और टोपी ओढ़ कर बैठे हैं ना ही उनके हिसाब से इन्हें इंसाफ मिला मेरे पति हैं अमन त्यागी हां पुलिस ने मुझे नोटिस दिया था इसका मुझे बहुत दुख है मुझे नोटिस दिया क्योंकि संविधान में कहीं भी कोई रोक नहीं है कोई भी इंसान कोई भी कैसा भी कपड़ा पहन सकता है उन्होंने हमें नोटिस दिया इस बात का हमें दुख है।

तो वही तमन्ना के पति अमन त्यागी का कहना है कि मेरा नाम अमन त्यागी है मैं यही संदेश देना चाहता हूं कि हमारे सनातन धर्म में कोई भी पत्नी हो पति उसका साथ निभाता ही है तो मैं वही कर रहा हूं मेरी पत्नी की इच्छा थी कि मैं कावड़ लाऊं जल भरकर लाऊँ तो मैं उसका साथ निभा रहा हूं और हमारी यह एक मुस्लिम बहन और है उन्हें इस्लाम के हिसाब से कुरान के हिसाब से इन जिहादी मौलानाओं के हिसाब से उन्हें इंसाफ नहीं मिला है तो उनकी सनातन में आस्था है वह सनातन में आई हैं भोलेनाथ का जल आ रही हैं लेकिन हमारे बुर्का पहनने इन महिलाओं के बुर्का पहनने से बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं यह जो कट्टरपंथी मौलाना टीवी पर बैठकर बयान दे रहे हैं कि जितने कावड़िया हरिद्वार से जल भरकर ला रहे हैं यह नशेड़ी हैं भंगेड़ी हैं और आतंकवादी हैं ऐसे मौलानाओं पर प्रशासन फिर करके और इनको गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम करें वरना यह जो करोड़ों भोले हरिद्वार से आ रहे हैं यह 11 तारीख में शिवरात्रि पर जल चढाकर उनके सीने पर भी चढ़ सकते हैं यह याद रक्खे मौलाना रशीदी को गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए।

Amit Kaliyan
ABOUT THE AUTHOR

Amit Kaliyan

वरिष्ठ संवाददाता, मुज़फ़्फ़रनगरamitkaliyanmznnews@gmail.com
Next Story