मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदातआ: आईटीआई कॉलेज के शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

Muzaffarnagar News: भौराकला थाना क्षेत्र के शिव मंदिर में रिटायर्ड फौजी और पुजारी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली हत्या की। पुलिस और 3 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं।

Amit Kaliyan
Published on: 14 Oct 2026 7:55 AM IST (Updated on: 14 Oct 2026 7:55 AM IST)
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदातआ: आईटीआई कॉलेज के शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या
X

Muzaffarnagar Priest murder News

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भौराकला थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में बने शिव मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पुजारी देवानंद स्वामी एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) फौजी थे और मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे। भौराकला थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में वे पिछले काफी समय से रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे।मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार दो बदमाश मंदिर के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले पुजारी को आवाज लगाकर बाहर बुलाया और जैसे ही वे बाहर आए, उन पर गोली चला दी। गोली सीधे पुजारी के शरीर के आर-पार निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के बयान और खुलासे

घटना की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर मु मुआयना किया और पूरी जानकारी दी:पूर्व परिचित होने का शक: डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारे स्वामी देवानंद को पहले से अच्छी तरह जानते थे। यही वजह है कि उन्होंने आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।प्रत्यक्षदर्शी और सबूत: मंदिर पर तैनात एक पीआरडी जवान ने गोली चलने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। मौके से कोई हथियार तो बरामद नहीं हुआ है, लेकिन शरीर से आर-पार हुई गोली (बुलेट) पुलिस के हाथ लग गई है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।तीन टीमों का गठन: हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थाने की कुल तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस को कुछ अहम सबूत और सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Amit Kaliyan
ABOUT THE AUTHOR

Amit Kaliyan

वरिष्ठ संवाददाता, मुज़फ़्फ़रनगरamitkaliyanmznnews@gmail.com
Next Story