Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में मदरसे के उस्ताद पर छात्र से दुष्कर्म का आरोप।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में मदरसे के उस्ताद पर 13 वर्षीय छात्र से कुकर्म का आरोप लगा, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Amit Kaliyan
Published on: 8 May 2026 6:53 PM IST
Student charged with misconduct on madrasa teacher in Muzaffarnagar
X

मुजफ्फरनगर में मदरसे के उस्ताद पर छात्र से दुष्कर्म का आरोप (Photo- Newstrack)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने है जहां एक मदरसे के उस्ताद ( कारी ) ने एक नाबालिग छात्र के साथ उस समय कुकर्म की घटना को अंजाम दे दिया। छात्र गांव में स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए रात में रुका था। इसी दौरान मदरसे के उस्ताद ने छात्र के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देते हुए उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा।

जिसके बाद अगले दिन जब पीड़ित छात्र अपने घर पहुंचा तो उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई जिस पर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी उस्ताद के विरुद्ध शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।

मोहम्मद तालिब ने कुकर्म की घटना को दिया अंजाम

दरसअल रतनपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायती पत्र देते हुए ये आरोप लगाया था कि उसका 13 वर्षीय बेटा गांव में स्थित महदे रसीद मदरसे में पढ़ता है इसीलिए वह रात को मदरसे में ही सोता है। बीती 2 मई को मदरसे के उस्ताद ( कारी ) मोहम्मद तालिब ने उसके बेटे के साथ जबरदस्ती कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है साथ ही उस्ताद ने किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी है।

जिस पर पुलिस ने इस मामले में मदरसे के उस्ताद मोहम्मद तालिब के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2),351(3) और 5 एफ / 6 पोक्सो एक्ट मैं मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपी मदरसे के उस्ताद मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना रतनपुरी के ग्राम भनवाड़ा के निवासी समजिर ने थाना रतनपुरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया मेरे नाबालिग बेटे 13 वर्षीय के साथ गांव के कारी मोहम्मद तालिब ने उसके साथ कुकर्म किया है इस संबंध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया आज कारी मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story