TRENDING TAGS :
Muzaffarnagar News: प्रेमिका व उसकी मां पर प्रताड़ना का आरोप, युवक ने सुसाइड नोट के साथ की आत्महत्या
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में प्रेमिका और उसकी मां पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक घर का चिराग उस समय बुझ गया जब एक बेवफा प्रेमिका के टॉर्चर से परेशान एक प्रेमी ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले ये बेबस प्रेमी अपनी प्रेमिका के टॉर्चर का एक सुसाइड नोट भी लिखकर गया है जिसमें उसने अपने परिवार और पुलिस से ये गुजारिश भी करी है कि उसके जाने के बाद उसकी प्रेमिका और उसकी मां के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
दरसअल तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव में आज सुबह एक 27 वर्षीय युवक आयुष ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली, आपको बता दे कि मरने से पहले मृतक युवक आयुष एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गया है। जिसमें उसने अपनी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता भारद्वाज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है उसने बताया कि पिछले कई सालों से उसकी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज उसे प्रेम जाल में फंसा छलती हुई आ रही थी लगातार उस से पैसों की उगाई कर उसे टॉर्चर किया जा रहा था।
जिसमें अंशिका की मां बबीता भी उसका साथ देती थी सुसाइड नोट में बताया गया है कि ये लोग मृतक आयुष के कुछ फोटो वायरल करने की धमकी देते थे लेकिन इन सब से परेशान होकर आयुष ने आज आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मर्तक के परिवार में जहां गमों का पहाड़ टूट गया तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तो वहीं पुलिस अब सुसाइड नोट और पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जिसकी जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि थाना तितावी के गढ़ी देशराज में सुबह एक नवयुवक के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई।
इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए। थाना तितावी पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट बुलाई गई। मैंने भी निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टि जो मृतक है। उसका नाम आयुष सन ऑफ नीरज उम्र 27 साल है। जो अपना पर्सनल काम करता है। फिलहाल बॉडी को पंचायतनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के कुछ आरोप है। जिनके बारे में गहनता से जांच की जाएगी। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उनके आधार पर आवश्यक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन सभी तथ्यों पर जो परिवार द्वारा सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है। और जो उनके द्वारा लिखित तहरीर दी गई है। जो भी आरोप लगे हैं सभी पर गहनता से जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


