×

Raebareli News: रायबरेली पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी ने शुरू की 2024 की तैयारियां

Raebareli News: रायबरेली सोनिया गांधी के सांसदीय क्षेत्र रायबरेली में केंद्रीय मंत्री का जमावड़ा 2024 का लोकसभा सीट फतेह करने के लिए भाजपा ने 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है।

Narendra Singh
Published on: 3 Sep 2022 3:13 PM GMT
Narendra Singh Tomar reached Sonia Gandhis parliamentary constituency Rae Bareli, BJP started preparations for 2024
X

 रायबरेली: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर

Click the Play button to listen to article

Raebareli News: रायबरेली सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के सांसदीय क्षेत्र रायबरेली में केंद्रीय मंत्री का जमावड़ा 2024 का लोकसभा सीट फतेह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियां शुरू कर दी है। जिन सीटो पर बीजेपी का कब्जा नही है उन पर ज्यादा होमवर्क किया जा रहा है। देश की 144 ऐसी सीटों में से रायबरेली भी एक है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) का। इसी कड़ी में नरेंद्र सिंह तोमर आज से दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं।

दरअसल भाजपा मोदी लहर में भी इस किले को नही भेद पाई थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस सीट पर निगाहे लगाए हुए है।पिछले बार सदर सीट से कांग्रेस से विधायक अदिति सिंह ने भी साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।


बात की जाए कांग्रेस की तो विधानसभा सीटों में एक भी सीट कांग्रेस ने नही जीत पाई है। अगर रायबरेली की बात की जाय तो विधानसभा में सपा की मजबूती जरूरत देखने को मिली है 6 विधानसभा सीटों में दो ही सीट बीजेपी ने जीत दर्ज करा पाई है।

बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया

इसी को लेकर रायबरेली में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला सड़क मार्ग से पहले चूरूआ बॉर्डर पहुंचा। यहां स्थित हनुमान मंदिर में मंन्त्री ने दर्शन किया। यहां से मंत्री का काफिला रायबरेली बॉर्डर पर पहुंचा जहां बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय रायबरेली प्रवास के दौरान आयोजित प्रथम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचे। यहां उन्होंने लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।


बसपा व सपा पर नरेंद्र सिंह तोमर ने किया हमला

अपने भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जहां कांग्रेस को आड़े हाथों लिया वहीं बसपा व सपा पर भी जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी दूर नही किया बल्कि सिर्फ अपनी गरीबी को दूर किया है। वहीं बसपा पर उन्होंने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मायावती अपने आप को दलित की बेटी कहती थी पर अब वह दौलत की बेटी बन गई हैं। वहीं समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा में गुंडाराज व्याप्त था।

लोग उत्तर प्रदेश से पलायन कर रहे थे ताकि उनकी जमीन बच जाए। वही कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा नहीं रहा है उन पर निगाहें भारतीय जनता पार्टी ने तेज कर दी है। उसी के तहत वह रायबरेली आए हुए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रायबरेली में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर यहां नब्ज टटोलने का काम करेंगे ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली में भी कमल खिलाया जा सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story