×

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, जनपद से दो प्रोजेक्ट चयनित, राज्य स्तरीय आयोजन में जाएंगे खीरी के बच्चे

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद उत्प्रेरित करती है।

Himanshu Srivastava
Published on: 7 Nov 2022 12:22 PM GMT
30th National Childrens Science Congress was organized at Gandhi Vidyalaya Inter College in Lakhimpur Kheri
X

लखीमपुर खीरी: 30वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में हुआ  

Lakhimpur Kheri News: 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज (Gandhi Vidyalaya Inter College) में प्रधानाचार्य श्रीराम की अध्यक्षता में हुआ, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मंडलीय समन्वयक, मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार ने मां सरस्वती के पूजन कर किया। जनपदीय आयोजन में विविध विद्यालयों के विद्यार्थियों के 117 समूह ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने मुख्य विषय स्वास्थ्य व कल्याण के लिए परितंत्र को समझना के अंतर्गत निर्धारित पांच उपविषयों अपने परितंत्र को समझना, स्वास्थ्य पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देना, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृष्टिकोण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।

समस्याओं को चिन्हित कर विज्ञान विधि की सहायता से नवाचारी खोज करते हैं

जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह ने बताया राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद उत्प्रेरित करती है। यह 1993 से लगातार पूरे देश में आयोजित हो रहा है। जिसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे मुख्य विषय से संबंधित स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर विज्ञान विधि की सहायता से नवाचारी खोज करते है। देश के हर जिले में आयोजित जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपने शोध परिणाम को प्रस्तुत करते हैं।


प्रोजेक्टों का मूल्यांकन

सभी प्रोजेक्टों का मूल्यांकन डीआईओएस प्रतिनिधि/प्रधानाचार्य जीआईसी धौराहरा विनोद कुमार के नेतृत्व में वाईडी कॉलेज के भौतिकी विभाग से डॉ बृजेश कुमार शुक्ला, विज्ञान शिक्षक गांधी स्मारक विद्यालय गोला डॉ राजेश कुमार, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब सुनील कुमार मिश्र ने मिलकर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों संग विभिन्न विद्यालयों से आए मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रणीत अग्निहोत्री, विपिन कुमार श्रीवास्तव, जयश्री बाजपेई, मीनू माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमोद कुमार मिश्र व संतोष रस्तोगी का विशेष योगदान रहा। मूल्यांकन समिति ने दो सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट चयनित किये जो राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे। जनपद स्तरीय आयोजन में मूल्यांकन समिति द्वारा चयनित दो सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट एक (निम्न आयु वर्ग 10 से 14 वर्ष मे) पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई) के छात्र विद्या प्रकाश व कृष्ण कांत मिश्र तथा दूसरा (उच्च आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष मे) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धोरहरा के छात्र जगदंबा, सचिन यादव आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में खीरी की ओर से एएस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में प्रतिभाग करेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story