Ghaziabad News: क्रिकेटर सुरेश रैना ने प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में नीरज चोपड़ा की दीर्घायु के लिए की पूजा अर्चना

क्रिकेटर सुरेश रैना ने आज आमवस्या के दिन गाजियाबाद स्थित प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना किया।

Bobby Goswami
Published on: 8 Aug 2021 9:35 PM IST (Updated on: 8 Aug 2021 9:39 PM IST)
Suresh Raina Praying at lord shiva temple
X

पूजा करते क्रिकेटर सुरेश रैना

Ghaziabad News: देश का गौरव बढ़ाकर गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में क्रिकेटर सुरेश रैना ने गाजियाबाद में स्थित प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करके नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं। सुरेश रैना और उनके परिवार ने नीरज चोपड़ा की दीर्घायु के लिए कामना की।


मंदिर में पूजा-अर्चना करते क्रिकेटर सुरेश रैना



अमावस्या का अवसर पर पूजा करने ले सभी मनोकामनाएं पूरी होती है-महंत

मंदिर के महंत ने बताया कि श्रावण कृष्ण अमावस्या का अवसर आज है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने पर सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इसी दौरान सुरेश रैना और उनके परिवार के सदस्य मंदिर में पहुंचे और यहां पर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। यह पूजा अर्चना विशेष रूप से ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की दीर्घायु के लिए की गई। साथ ही यह भी कामना की गई कि ओलंपिक में जितने भी खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहे हैं, वह सभी इसी तरह से विजयी होकर वापस लौटे।


मंदिर के महंत


प्राचीन मान्यता दुनिया भर में प्रसिद्ध

बता दें कि गाजियाबाद में स्थित प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता दुनियाभर में प्रसिद्ध है। प्राचीन काल में रावण ने भगवान दूधेश्वर पर इसी मंदिर में अपना 10वां सिर अर्पित किया था। रावण के पिता ने भी प्राचीन काल में मंदिर में पूजा अर्चना की थी।भक्त यहां दूर-दूर से आते हैं। सावन के महीने में यहां पर भक्तों की कतार हर वक्त लगी रहती है। रात भर भी भगवान के दर्शन चलते रहता है। इस बार कोरोना काल में कांवड़ यात्रा नहीं होने के बावजूद भी लगातार भक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं।

Bobby Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Bobby Goswami

वरिष्ठ संवाददाता, गाजियाबादGhaziabadBobbyGoswami@newstracksite.vocalwire.com
Deepak Raj
ABOUT THE AUTHOR

Deepak Raj

draj29848@gmail.com
Next Story