TRENDING TAGS :
मेरा कोई हॉस्टल और सेक्स रैकेट नहीं... फफक-फफक कर रो पड़ी नेहा सिंह राठौर, चैनल ने मांगी माफी तो बोलीं-कोर्ट में मिलो
एक न्यूज चैनल ने नेहा सिंह राठौर के कथित हॉस्टल और सेक्स रैकेट को लेकर खबर चलाई, जिसके बाद गायिका ने संपादक से फोन पर बात कर आरोपों को खारिज किया।
Neha Singh Rathore: मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को लेकर एक न्यूज ने ऐसी खबर चला दी कि बाद में चैनल को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी। लेकिन ये सब एक झटके में नहीं हुआ। दरअसल, पहले तो चैनल ने ये दावा करते हुए खबर चलाई कि नेहा सिंह राठौर का एक हॉस्टल है, जहां सेक्स रैकेट चलाया जाता है।
इसके बाद नेहा ने न्यूज चैनल के संपादक को फोन लगा दिया और फिर क्या था, उन्होंने पहले तो जोर-जोर से उनसे कहा- मैं आपको ये बताया चाहती हूं कि कोई कॉल गर्ल नहीं हूं, मैं कोई प्रॉस्टिट्यूट नहीं हूं, मेरा कोई हॉस्टल नहीं है, जहां पर मेरा कोई सेक्स रैकेट चलता है। क्या आपको ये बात पता कि मैं कौन हूं।
फिर संपादक से कुछ देर पर बहस होने के बाद नेहा ने पूछा कि मेरे हॉस्टल का नाम क्या है, जहां पर मेरा सेक्स रैकेट चलता है बताईए। इसके बाद फोन कट हो जाता है और नेहा सिंह राठौर फफक-फफक कर रो पड़ती हैं।
चैनल ने मांगी माफी तो नेहा ने कहा-कोर्ट में मिलो
जब न्यूज चैनल ने X पर माफी मांगी तो नेहा सिंह राठौर ने माफी लेने से इनकार कर दिया और कोर्ट जाने की बात कही। उन्होंने लिखा, 'पहले किसी लड़की को 'कॉल गर्ल' और 'प्रॉस्टिट्यूट' बोलो, न्यूज़ चलाओ। जब विरोध किया जाये तो 'सॉरी' बोल दो! तमाशा बना दिये हो? तुम्हारी इस 'फेक न्यूज़' और बड़ी दलाली पाने की कोशिश ने मेरी क्या मानसिक हालत कर दी है इसका अंदाज़ा है तुमको? कोर्ट में मुलाक़ात होगी। मुझे न्याय चाहिये माफ़ी नहीं।'
जंतर-मंतर पर भी युवती के साथ बदसलूकी पर भड़की नेहा
दिल्ली के जंतर-मंतर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है। वीडियो में एक युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना को लेकर व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामले समाज और न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
नेहा सिंह राठौर ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली की आलोचना करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, वीडियो में हुई घटना की पूरी जानकारी और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने आना अभी बाकी है।


