Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत में अब NHRC की एंट्री, की ये तीन बड़ी मांग

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत के मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की एंट्री हो गयी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 May 2026 11:56 AM IST
Prateek Yadav Death
X

Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। गुरूवार को प्रतीक यादव के पार्थिक शरीर कर राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित भैंसाकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक यादव की मौत के मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की एंट्री हो गयी है। एनएचआरसी के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने प्रतीक यादव के निधन को संदिग्ध बताते हुए इसे हत्या करार दिया है। इसके साथ ही एनजीओ ने प्रतीक यादव की मौत को रहस्यमयी बताते हुए एनएचआरसी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एनजीओ ने शिकायत करते हुए याचिका में कहा कि प्रथमदृष्टया ह्दय गति रुकने से प्रतीक यादव की निधन की बात कही जा रही है। लेकिन शरीर पर मिले कथित चोटों के निशान और घटना की प्रकृति गंभीर संदेह खड़े कर रही है। प्रतीक यादव अपने स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखते थे। वह स्वस्थ जीवनशैली का अनुसरण करते थे। ऐसे में उनकी अचानक मौत हो जाना और शरीर पर मिले कथित चोटों के निषान सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एनएचआरसी के लिए काम करने वाले डीके फाउंडेशन नाम की एक संस्था प्रतीक यादव मौत की जांच के लिए शिकायत की है। एनजीओ ने अपनी शिकायत में तीन प्रमुख मांगे की है। जिनमें मौत की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने, राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित पूरे रूट के सीसीटीवी फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में लेने और फाॅरेंसिक जांच को प्रदेश के प्रभाव से मुक्त रख केंद्रीय प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के जरिए कराये जाना प्रमुख है।

जानें पूरा मामला

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। वह बेहोशी की हालत में किचन में गिरे हुए मिले थे। जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें ब्राॅट डेड घोषित कर दिया था। प्रतीक यादव के निधन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया है। डाॅक्टरी की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सियासत के कई दिग्गज नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story