एक दिन तो कुर्सी जानी... सीएम योगी ने ये क्या कह दिया? जनता के सामने कह दी बड़ी बात

CM Yogi: नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंधविश्वास पर हमला बोलते हुए पुरानी सरकारों को घेरा।

Gausiya Bano
Published on: 30 March 2026 2:26 PM IST
एक दिन तो कुर्सी जानी... सीएम योगी ने ये क्या कह दिया? जनता के सामने कह दी बड़ी बात
X

CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तीखा बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान चर्चा के केंद्र में आ गया है। उन्होंने न सिर्फ पुरानी सरकारों पर निशाना साधा, बल्कि उस ‘अंधविश्वास’ को भी खुलकर चुनौती दी, जिसने सालों तक नोएडा को सियासी दूरी में बांधकर रखा। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि वे आस्था में विश्वास रखते हैं, लेकिन अंधविश्वास को बिल्कुल नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार सलाह दी गई कि नोएडा न जाएं, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि वहां जाने वाला मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी गंवा देता है।

योगी ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “एक दिन तो कुर्सी जानी ही है, फिर उसके डर से काम क्यों रोका जाए?” उनका यह बयान सीधे तौर पर उन पुरानी धारणाओं पर चोट करता नजर आया, जिनकी वजह से पहले के मुख्यमंत्री नोएडा जाने से बचते थे।

नोएडा की हकीकत से सामना

सीएम योगी ने बताया कि जब वे नोएडा पहुंचे, तो उन्हें समझ आया कि इस अंधविश्वास के पीछे असली कारण क्या था। उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोगों के साथ अन्याय हुआ है। करीब चार लाख मामले ऐसे थे, जहां लोगों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई घर खरीदने में लगा दी, लेकिन न तो उन्हें मकान मिला और न ही पैसा वापस। उन्होंने बताया कि कई बिल्डर भी परेशान थे और उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों ने उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया। इस पर योगी ने साफ कहा कि चाहे जैसे भी हो, लोगों को उनका घर मिलना ही चाहिए।

चार लाख परिवारों को राहत

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों से अब तक करीब चार लाख लोगों को उनका घर मिल चुका है। उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार ने नीतियां बनाकर इस जटिल समस्या का समाधान निकाला।

योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नोएडा को लेकर विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने नोएडा को ‘लूट का एटीएम’ बना दिया था। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story