Greater Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, पूजा के लिए तोड़ रहे थे फूल

Greater Noida News: जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार 30 अक्टूबर की सुबह महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में हुई। पुलिस को पीआरवी (PRV) के माध्यम से सूचना मिली थी कि इमारत की ऊपरी मंजिल से गिरने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 30 Oct 2026 10:49 AM IST (Updated on: 30 Oct 2026 10:49 AM IST)
Greater Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, पूजा के लिए तोड़ रहे थे फूल
X

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसायटी में शुक्रवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बिसरख थाना क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा नीचे गिर गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद पूरी सोसायटी में शोक का माहौल है।

बालकनी से गिरकर पिता और बेटे की मौत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार 30 अक्टूबर की सुबह महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में हुई। पुलिस को पीआरवी (PRV) के माध्यम से सूचना मिली थी कि इमारत की ऊपरी मंजिल से गिरने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव गंभीर हालत में पड़े मिले। पुलिस दोनों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए तोड़ रहे थे फूल

मृतक रणदीप पात्रा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर के लिए निकलना था। इसी वजह से रणदीप और उनका बेटा मंदिर में पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ रहे थे।

बताया जा रहा है कि फूल तोड़ने के दौरान सीढ़ी से संतुलन बिगड़ गया और बच्चा बालकनी से नीचे गिर गया। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी नीचे गिर गए। हालांकि, हादसे की परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों मृतकों का पंचायतनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, महागुन मायवुड्स सोसायटी में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story