अखिलेश यादव पर राजभर का तीखा वार, बोले- सत्ता में नहीं फिर भी सपा नेताओं की गुंडई जारी

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर सपा नेताओं की गुंडई को लेकर निशाना साधा है। कौशांबी में दलित बुजुर्ग महिला की पिटाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में खड़े होकर वचन देने पर भी जनता अखिलेश पर भरोसा नहीं करेगी।

Newstrack Network
Published on: 29 Nov 2026 1:06 PM IST
Om Prakash Rajbhar
X

Om Prakash Rajbhar

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बावजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गुंडई जारी है, लेकिन अखिलेश यादव अपने लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव के बयानों और उनकी पार्टी के नेताओं के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मीडिया के सामने महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं करने और सरकार बनने पर ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की बात करते हैं। लेकिन कौशांबी में सपा नेता हरि मोहन सिंह यादव ने एक दलित बुजुर्ग महिला को पीटकर अधमरा कर दिया, इसके बावजूद अखिलेश यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

'सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं'

राजभर ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लोडर बहुत ढीठ हो गए हैं और अलग-अलग जगहों पर अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता और कार्यकर्ता मारपीट तथा गुंडई वाली भाषा से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की असली समस्या यह नहीं है कि उनके नेता और कार्यकर्ता मनबढ़ हो गए हैं, बल्कि यह है कि वह इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे हुए हैं। राजभर के मुताबिक, सपा के लोडर अब अखिलेश यादव के नियंत्रण में नहीं हैं और खुद को खुदा समझने लगे हैं।

'गंगा में खड़े होकर वचन दें, तब भी जनता भरोसा नहीं करेगी'

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव के वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब उनके भरोसे में आने वाली नहीं है। राजभर ने गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज के लोगों से अपील की कि वे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर गंभीरता से विचार करें।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव अगर गंगा में खड़े होकर भी अपराध रोकने का वचन देते हैं, तब भी जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story