OP Rajbhar का सपा पर तगड़ा निशाना, चंदौली कांड पर X पोस्ट में घिरे अखिलेश यादव, गरमाई सियासत

OP Rajbhar X post: ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ तगड़ा हमला बोला है।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 May 2026 10:38 AM IST
OP Rajbhar X post
X

OP Rajbhar X post

OP Rajbhar X post: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक़्त फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ तगड़ा हमला बोला है।

OP Rajbhar का पोस्ट

ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि चंदौली जिले में सपा की एक महिला जिलाध्यक्ष, गार्गी सिंह पटेल के साथ मारपीट की गई। उनके मुताबिक, महिला नेता के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की, बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से हमला किया। राजभर ने दावा किया कि इस दौरान महिला नेता को गंभीर रूप से कई चोटें आईं और पार्टी नेतृत्व की तरफ से अब तक कोई भी ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

राजभर ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि इससे पहले भी सपा की एक पिछड़ा वर्ग से जुड़ी महिला विधायक के साथ कथित मारपीट की घटना हुई थी, जिस पर पार्टी नेतृत्व की चुप्पी बनी रही। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए लिखा कि क्या यही सपा का “PDA” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल है, जिसमें पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

ओपी राजभर समाजवादी पार्टी पर लगाया आरोप

अपने तीखे हमले में ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में कुछ विशेष जाति समूह का वर्चस्व है, जबकि अन्य पिछड़े और दलित समुदायों को सिर्फ दिखावे के लिए ही प्रयोग किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा के भीतर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

पोस्ट में आप देख पाएंगे कि इसमें धार्मिक और ऐतिहासिक संदर्भों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें महाभारत का उदाहरण देते हुए द्रौपदी के अपमान का जिक्र किया गया और सपा की स्थिति की तुलना की गई। राजभर ने इसे "राजनीतिक और सामाजिक अन्याय" बताते हुए तीखी भाषा का प्रयोग किया।

समाजवादी पार्टी ने साधी चुप्पी

अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक और विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह पूरा मामला स्थानीय स्तर का विवाद हो सकता है, जिसकी जांच के बाद ही स्थिति साफ़ होगी।

इस पूरे घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश की सियासत पारा चढ़ा दिया है। विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में सोशल मीडिया एक बड़ा मंच बन गया है, जहां नेता लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के विवाद चुनावी माहौल में और ज्यादा तीखे हो सकते हैं, विशेषकर जब जातीय समीकरण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे केंद्र में हों। वहीं, आम जनता के बीच इस तरह के आरोपों से राजनीतिक दलों की छवि पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

फिलहाल, चंदौली की इस कथित घटना और ओम प्रकाश राजभर के आरोपों ने यूपी की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है, जो आगामी दिनों में और तेज हो सकती है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story