×

Padma Shri Award 2024: यूपी से 12 विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार

Padma Shri Award 2024: उल्लेखनीय काम करने के लिए सरकार की तरफ से 'पद्मश्री' अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश के 12 लोग शामिल हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 26 Jan 2024 2:01 AM GMT
Padma Shri Award 2024
X

Padma Shri Award 2024   (photo: social media )

Padma Shri Award 2024: इस वर्ष 34 गुमनाम नायकों समेत 110 लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए 'पद्मश्री' अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश के 12 लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के पद्मश्री सम्मानित विभूतियों के नाम इस प्रकार हैं :

खलील अहमद (कला) : मिर्ज़ापुर से मास्टर दारी कालीन बुनकर। सौ बुनकरों को बुनाई प्रशिक्षण दिया।

नसीम बानो (कला) : चिकनकारी कारीगर - बारीक हस्तकला और कढ़ाई में 45 वर्षों की विशेषज्ञता।

गोदावरी सिंह (कला) : वाराणसी के 84 वर्षीय लकड़ी खिलौना निर्माता। लकड़ी के लैकरवेयर और खिलौने का प्रचार और संरक्षण।

उर्मिला श्रीवास्तव (कला) : मिर्ज़ापुर की प्रसिद्ध कजरी लोक गायक। 500 से अधिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यूपी की लोक संस्कृति का प्रसार।

बाबूराम यादव (कला) : मुरादाबाद के प्रसिद्ध पीतल मरोरी शिल्पकार। 6 दशकों से अधिक का करियर। 1,000 से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षित और सशक्त बनाया।

सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत) कला : बनारस घराने के प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक। 6 दशकों से अधिक समय तक का करियर।

राम चेत चौधरी (विज्ञान - टेक्नोलॉजी) : अग्रणी कृषि वैज्ञानिक। कालानमक चावल की चार किस्में विकसित करने का श्रेय। कृषि पर 50 से अधिक पुस्तकें लिखीं।

राधा कृष्ण धीमान (मेडिसिन) : लखनऊ के प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट - वायरल हेपेटाइटिस सी से लड़ने में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

राधेश्याम पारीक (मेडिसिन) : 90 साल के होम्योपैथी फिजिशियन। 60 से अधिक उम्र के 23 लाख मरीजों का इलाज किया।

राजाराम जैन (साहित्य एवं शिक्षा) : 94 वर्षीय वयोवृद्ध प्राकृत विद्वान। प्राचीन पांडुलिपियों का गूढ़ रहस्य सुलझाया। 35 से अधिक पुस्तकें लिखीं।

नवजीवन रस्तोगी (साहित्य एवं शिक्षा) : 84 वर्षीय वरिष्ठ विद्वान। कश्मीर शैव धर्म पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

गौरव खन्ना (खेल) : वरिष्ठ बैडमिंटन कोच - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी से वैश्विक चैंपियन तैयार कर रहे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story