Pilibhit News: शराब की दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीते नजर आए लोग, वीडियो वायरल

Pilibhit News: पीलीभीत के आसाम चौराहा स्थित शराब की दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीते लोगों का वीडियो वायरल हो गया है, जिस पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

Pranjal Gupata
Published on: 6 May 2026 7:24 PM IST
Pilibhit News: शराब की दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीते नजर आए लोग, वीडियो वायरल
X

Pilibhit News

Pilibhit News: शराब की दुकानों पर लगातार यह लिखा होता है कि दुकान के बाहर और आसपास शराब पीना प्रतिबंधित है, मगर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के आसाम चौराहा स्थित कंपोजिट अंग्रेजी मदिरा की दुकान के बाहर ही ग्राहक शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि आसाम चौराहा स्थित इस शराब की दुकान के बाहर हाईवे है तथा मिष्ठान और चाय आदि की दुकानें भी हैं। चौराहा होने के कारण यहां महिला यात्री, छोटे बच्चे और युवतियां अक्सर सवारियों का इंतजार करते हुए खड़े रहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि चौराहे पर ही एक पुलिस चौकी भी मौजूद है, लेकिन यहां किसी को किसी का भय होता नजर नहीं आ रहा है। बल्कि बेखौफ लोग यहां मदिरापान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वहीं, इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग शराब खरीदकर दुकान के बाहर ही खुलेआम शराब पी रहे हैं। उनके बगल में एक दूध वाला भी खड़ा दिखाई देता है।

इस कलयुग में शराब और दूध का एक साथ एक ही स्थान पर दिखना सोचने पर मजबूर कर देता है कि दूध जीवनदायिनी है, जबकि शराब घर और सेहत दोनों को बर्बाद कर देती है। इसके बावजूद शराब का खुलेआम सेवन किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि शराब की दुकान का सेल्समैन शराब पीने वालों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है, बल्कि वह खुद शराब पीने के लिए ग्राहकों को गिलास भी बेचता नजर आता है।इस संबंध में पीलीभीत के जिला आबकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस टीम और आबकारी टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जाती है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। दुकान के बाहर शराब पिलाने वाले सेल्समैन तथा संबंधित दुकानदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story