Pilibhit News: महोबा मामले पर कांग्रेस का हमला, भाजपा मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति जांच की मांग

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस नेता हेमंत मिश्रा ने महोबा दलित छात्रा मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने अजय राय के खिलाफ जांच की मांग पर पलटवार करते हुए भाजपा मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

Pranjal Gupata
Published on: 29 May 2026 3:50 PM IST
Pilibhit News: महोबा मामले पर कांग्रेस का हमला, भाजपा मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति जांच की मांग
X

Pilibhit News

Pilibhit News: दलित छात्रा से दरिंदगी के मामले में महोबा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ हुए प्रशासनिक व्यवहार को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने अब यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी हैं।

इसी कड़ी में पीलीभीत पहुंचे कांग्रेस नेता हेमंत मिश्रा ने भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए मांग की है कि भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की ‘आय से अधिक संपत्ति’ की जांच कराई जाए।कांग्रेस नेता ने पीलीभीत के विधायकों और योगी सरकार के मंत्रियों को भी इस मामले में कटघरे में खड़ा किया है।दरअसल, महोबा में नीट की तैयारी कर रही एक दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के बाद पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को रोकने की कोशिश की गई। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन अजय राय पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दर्द साझा करने में सफल रहे।

वहीं, कांग्रेस नेता हेमंत मिश्रा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का कहना है कि इस घटना से बौखलाई भाजपा सरकार अब अजय राय पर ‘आय से अधिक संपत्ति’ के आरोप लगाकर जांच की बात कर रही है।कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि योगी सरकार की भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति में जरा भी सच्चाई है, तो उसे अपने सभी मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।कांग्रेस नेता ने पीलीभीत के विधायकों और योगी सरकार के मंत्रियों को भी इस दायरे में लाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story