Pilibhit News: पीलीभीत में दसवां स्थल मार्ग का लोकार्पण, विकास कार्यों की सौगात

Pilibhit News: नगर पालिका ने दसवां स्थल तक नई सड़क का लोकार्पण किया। इंटरलॉकिंग, आरओ वाटर कूलर की घोषणा के साथ स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित किए।

Pranjal Gupata
Published on: 11 Jun 2026 4:32 PM IST
Inauguration of Tenth Sthal Road in Pilibhit, Gift of Development Works
X

पीलीभीत में दसवां स्थल मार्ग का लोकार्पण, विकास कार्यों की सौगात (Photo- Newstrack)

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत जनपद की नगर पालिका परिषद पीलीभीत के द्वारा ईदगाह रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित श्रद्धा स्थल "दसवां मढ़ी" तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

आपको बता दे कि राजघाट पार्क के सामने से दसवां स्थल तक निर्मित सड़क का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारियों एवं सभासदों के साथ फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।


उन्होंने सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही दसवां स्थल पर श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए आरओ वाटर कूलर भी स्थापित कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव दिलीप अग्रवाल ‘गुड्डू’, मनोज पटेल, संदीप सिंह, नवीन महारानी, नीरज रस्तोगी, अर्पित शुक्ला, सुधीर पाल सिंह, विमल सेन, चिरंजीव गौर, दीपक गोयल एवं कृष्ण अवतार कंसल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अलावा सभासद राशिद हुसैन, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, चैतन्य गंगवार, शिवम श्रीवास्तव, जगन्नाथ लोधी, स्वतंत्र देवल, सुरेश लोधी, एहतिशाम वली खां, विकास बाबू तथा दीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सड़क लोकार्पण के बाद पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और सभासदों ने छतरी चौराहा से लेकर गैस चौराहा तक स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरत करके स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Pranjal Gupata
ABOUT THE AUTHOR

Pranjal Gupata

Next Story