TRENDING TAGS :
Pilibhit News: टनकपुर एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने किया शुभारंभ
Pilibhit News: नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। नई रेल सेवा से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
Pilibhit News(Photo-Social Media)
Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत तराई जनपद के लिए आज एक बडी सौगात का दिन रहा, यहां मौजूद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने टनकपुर नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि अब तराई के जनपद पूरनपुर क्षेत्र जिसे मिनी पंजाब कहा जाता है बड़ी संख्या में सिख समुदाय को महाराष्ट्र के नांदेड साहब गुरुद्वारा जाने के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा दी गई है। जो टनकपुर वाया पीलीभीत होते हुए नांदेड साहब महाराष्ट्र तक सुविधा देने का काम करेगी साथ ही टनकपुर से चलकर पीलीभीत बाया शाहजहांपुर के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया है। जिससे केवल स्थानीय व्यापार में वृद्धि होगी बल्कि महाराष्ट्र मुंबई तक सीधे पीलीभीत के लोगों का कनेक्शन भी जुड़ेगा।
कभी किसान आंदोलन को लेकर उग्र हुए सिख समुदाय के लोग सरकार के विरोध में गाजियाबाद बॉर्डर पर सरकार का विरोध कर रहे थे लेकिन आज पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में सिख समुदाय में एक बड़ा उत्साह देखने को मिला तस्वीर साफ थी जो बोले सो निहाल के नारे के साथ पीलीभीत से आज टनकपुर नांदेड़ एक्सप्रेस का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाते हुए जो सिख समुदाय के लोगों की आस्था से सीधा जोड़ती है। इसको लेकर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग वहां मौजूद रहे और भारत सरकार द्वारा दिए गए इस टॉपिक को लेकर केंद्रीय मंत्री सिख समुदाय के लिए एकजुट करते नजर आए।
जितिन प्रसाद केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद पीलीभीत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन पहली बार 2024 में हुआ था, उसी के तहत रेल मंत्रालय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीलीभीत तराई से जुड़े मिनी पंजाब को एक बड़ी सौगात दी है। यहां का जुड़ाव महाराष्ट्र के नांदेड़ श्री हजूर साहब गुरुद्वारे को जोड़कर सिख समाज से सीधे जोडकर उनकी आस्था से जोड़ा है। यहां के लोगो की आस्था के केंद्र सिख समुदाय के लिए एक बड़ा काम किया गया है। साथ ही टनकपुर से चलकर पीलीभीत होते हुए एक नई पैसेंजर शहाँजहाँपुर के लिए रेल सुविधा का शुभारंभ किया गया है। उससे एक व्यपार को नई राह मिलेगी। रेल मंत्री से मांग की गई है कि सिख समुदाय को अमृत सर सवर्ण मंदिर से भी जोड़कर रेल संचालन किया जाए जल्द ये काम भी पीलीभीत से जोडकर पूरा किया जाएगा। तराई क्षेत्र से वेस्टर्न इंडिया को रेल कनेक्टिविटी से जोड़कर आगे नए विकास के आगाम लिखा जायेगा।


