Pilibhit News: पीलीभीत में दो नई सीसी सड़कों का लोकार्पण, 20 साल पुरानी समस्या खत्म हुई

Pilibhit News: पीलीभीत नगर पालिका परिषद ने वार्ड 5 और 26 में नई सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को जलभराव और खराब रास्तों की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिली है।

Pranjal Gupata
Published on: 8 May 2026 9:21 PM IST
Pilibhit News: पीलीभीत में दो नई सीसी सड़कों का लोकार्पण, 20 साल पुरानी समस्या खत्म हुई
X

Pilibhit News

Pilibhit News: नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शहर के दो वार्डों में नव निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड संख्या 5 स्थित शारदा कॉलोनी में रामरतन के मकान से रोहित सत्यप्रकाश के मकान तक तथा वार्ड संख्या 26 के आसफजान मोहल्ले में दिनेश रस्तोगी के मकान से सकटूमल की पाकड़ तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर दोनों सड़कों का लोकार्पण किया।बताया गया कि शारदा कॉलोनी में करीब 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण लगभग 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी में बीते करीब 20 वर्षों से सड़क निर्माण नहीं हुआ था, जिसके कारण बरसात के मौसम में जलभराव और आवागमन की गंभीर समस्या बनी रहती थी। अब सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों और कॉलोनियों में अब तक सड़कें नहीं बन पाई थीं, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परिषद का उद्देश्य नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है और अब क्षेत्र में जलभराव की परेशानी से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में सभासद शिवम श्रीवास्तव, पुष्पा उपाध्याय, अवतार सिंह, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, सुनीता सिंह, चैतन्य गंगवार, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, प्रतीक अग्रवाल, स्वतंत्र देवल, नरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story