Pilibhit News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Pilibhit News: पीलीभीत के नांद पसियापुर गांव में वर्षों से खराब सड़क और श्मशान घाट तक रास्ता न होने से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग की।

Pranjal Gupata
Published on: 25 July 2026 7:55 PM IST (Updated on: 25 July 2026 8:25 PM IST)
Pilibhit News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
X

Pilibhit News

Pilibhit News: गांव तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क और श्मशान घाट तक रास्ता न होने से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क खराब होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

मामला पीलीभीत जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के नांद पसियापुर गांव का है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 15 वर्षों से बदहाल पड़ी है। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव के श्मशान घाट तक जाने के लिए भी कोई उचित मार्ग नहीं है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।समस्या को लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत विभाग को सड़क को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण कुमुद गंगवार ने बताया कि नांद पसियापुर गांव की सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्ता न होना भी एक बड़ी समस्या है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा और उन्हें वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।

Pranjal Gupata
ABOUT THE AUTHOR

Pranjal Gupata

वरिष्ठ संवाददाता, पीलीभीतPranjalgupta36@gmail.com
Next Story