Pilibhit News: पीलीभीत में तेज हुआ सियासी संग्राम, मंत्री संजय गंगवार पर सपा का बड़ा हमला

Pilibhit News: पीलीभीत में राज्य मंत्री संजय गंगवार के बंगाल दौरे से लौटने पर हुए स्वागत को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

Pranjal Gupata
Published on: 9 May 2026 4:56 PM IST
Pilibhit News: पीलीभीत में तेज हुआ सियासी संग्राम, मंत्री संजय गंगवार पर सपा का बड़ा हमला
X

Pilibhit News

Pilibhit News: पीलीभीत में प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य मंत्री संजय गंगवार के पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने पर हुए स्वागत कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सपा नेताओं ने मंत्री संजय गंगवार पर बंगाल चुनाव में धांधली कराने और जनता को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सरकारी तंत्र और चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रोकने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान 100 से अधिक सीटों पर गड़बड़ी की गई, लेकिन इसके बावजूद बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी का समर्थन किया।सपा नेताओं ने इस दौरान मंत्री संजय गंगवार की बढ़ती संपत्तियों और अधूरे वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मझोला चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने का वादा अब तक पूरा नहीं हो सका। सपा ने तंज कसते हुए कहा कि जिस चीनी मिल में मंत्री के पिता नौकरी करते थे, उसी मिल को वह मंत्री बनने के बाद भी चालू नहीं करा पाए।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने विवाद का हवाला देते हुए विपक्ष ने कहा कि जो मंत्री एक कोतवाल पर कार्रवाई नहीं करवा सके, वह बंगाल जीतने की बात कैसे कर सकते हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पीलीभीत में निकाला गया जुलूस केवल भाजपा की घटती लोकप्रियता को बचाने का प्रयास है।उन्होंने कहा कि 2024 में PDA की ताकत जनता देख चुकी है और अब समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है। साथ ही अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात को विपक्षी एकजुटता का बड़ा संकेत बताया गया।


Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story