Pilibhit News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, बच्ची समेत तीन को रौंदा, एक की मौत

Pilibhit News: पीलीभीत के अमरिया हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंदा, एक युवक की मौत, बच्ची समेत दो गंभीर घायल।

Pranjal Gupata
Published on: 17 May 2026 12:01 PM IST
Pilibhit News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, बच्ची समेत तीन को रौंदा, एक की मौत
X

 Pilibhit Amariya Accident

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के अमरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। अमरिया सितारगंज नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने जूस के ठेले के पास खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जूस के ठेले के पास खड़े थे लोग

बताया जा रहा है कि हादसा बीती देर रात अमरिया कस्बे में हुआ। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित अमरिया सितारगंज मार्ग पर लोग जूस के ठेले के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही लोग दूर जा गिरे। हादसे में आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।

एक युवक को 50 मीटर तक घसीटती रही कार

हादसा इतना भयावह था कि एक युवक कार के नीचे फंस गया और स्कॉर्पियो उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर दहशत में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करने लगे। जिसके बाद घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

वहीं यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लोगों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला।

चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

वहीं इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story