Pilibhit News: वार्ड 8 को मिली विकास की सौगात, नई सड़क और पार्क का हुआ लोकार्पण

Pilibhit News: पीलीभीत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड नंबर 8 में नवनिर्मित सीसी सड़क और सौंदर्यीकृत पार्क का लोकार्पण किया। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए पालिका अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया।

Pranjal Gupata
Published on: 17 Jun 2026 8:38 PM IST
Pilibhit News: वार्ड 8 को मिली विकास की सौगात, नई सड़क और पार्क का हुआ लोकार्पण
X

Pilibhit News: पीलीभीत नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के वार्ड नंबर 8 में कराए गए सड़क एवं पार्क निर्माण कार्यों का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

सीसी मार्ग निर्माण से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नगर पालिका परिषद की ओर से हिना पैलेस से जावेद खान उस्मान नत्थू के मकान तक सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से क्षेत्रवासी बेहतर सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कूड़ा स्थल से सुंदर पार्क में बदली जगह

आवास विकास कॉलोनी में एडवोकेट अंशुल गौरव सिंह के मकान के निकट स्थित पार्क का भी सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले इस स्थान का उपयोग घरों का कूड़ा डालने और पशुओं को बांधने के लिए किया जाता था। नगर पालिका द्वारा पार्क को विकसित कर आकर्षक स्वरूप दिया गया है, जिससे अब कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध होगा।

नगर के सभी वार्डों में हो रहे विकास कार्य : डॉ. आस्था अग्रवाल

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्तियों और पार्कों की देखभाल करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर एडवोकेट अंशुल गौरव सिंह, सभासद विपिन गंगवार, राजू फौजी, निर्मल सिंह, अनस अंसारी, राजेंद्र भारती, शिवम श्रीवास्तव, सुरेश लोधी, चेतन गंगवार, जगन्नाथ लोधी, पंकज तिवारी, अरुण उपाध्याय सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Pranjal Gupata
ABOUT THE AUTHOR

Pranjal Gupata

Next Story