भाजपा विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख गायब, iPhone में सेंध की आशंका, जांच शुरू

Pooja Pal cyber fraud: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और चायल विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच UPI से खाते से 1.55 लाख रुपये निकाले गए।

Alakha Singh
Published on: 18 Sept 2026 10:11 PM IST (Updated on: 18 Sept 2026 10:14 PM IST)
भाजपा विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख गायब, iPhone में सेंध की आशंका, जांच शुरू
X

Pooja Pal cyber fraud: उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और चायल विधायक पूजा पाल साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। आरोप है कि जालसाजों ने उनके बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपये निकाल लिए। रकम कई बार में UPI के जरिए निकाली गई।

मामले में विधायक पूजा पाल की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।

22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुआ ट्रांजेक्शन

पूजा पाल के मुताबिक, धूमनगंज स्थित यूबीआई शाखा में उनका बैंक खाता है। आरोप है कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके खाते से कई बार UPI के माध्यम से रकम निकाली गई।

विधायक को 14 सितंबर को इस अनधिकृत लेनदेन की जानकारी हुई। बैंक खाते की जांच कराने पर करीब 1.55 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

iPhone में अनधिकृत प्रवेश की आशंका

तहरीर में आशंका जताई गई है कि उनके iPhone में किसी तरह अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया गया। इसके बाद उनकी जानकारी और अनुमति के बिना UPI के जरिए बैंक खाते से पैसे निकाले गए।

विधायक ने मोबाइल में मौजूद निजी और महत्वपूर्ण डेटा के अनधिकृत एक्सेस या लीक होने की आशंका भी जताई है। पुलिस अब मोबाइल फोन, UPI और बैंकिंग सुविधा में संभावित अनधिकृत पहुंच की जांच कर रही है।

UPI ट्रांजेक्शन और UTR की जांच

धूमनगंज पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद ली है। जांच के दौरान 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुए सभी UPI लेनदेन, UTR नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी को खंगाला जा रहा है।

पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, डिवाइस और UPI आईडी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में भी चार लोगों से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी

साइबर ठगी का एक अन्य मामला लखनऊ से भी सामने आया है। यहां दो बुजुर्गों समेत चार लोगों के बैंक खातों से कुल 8.01 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायतें दर्ज हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग मामलों में ठगों ने खुद को ग्रीन गैस कर्मचारी और पीएनबी कर्मचारी बताकर लोगों को निशाना बनाया। एक मामले में आरटीओ चालान के नाम पर लिंक भेजकर भी ठगी की गई।

महानगर, सआदतगंज और मड़ियांव थाना क्षेत्रों में दर्ज इन मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महानगर क्षेत्र में निशातगंज मेट्रो सिटी निवासी 74 वर्षीय डॉ. सैयद गौहर आलम रिजवी ने शिकायत दी कि 3 सितंबर को उन्हें व्हाट्सऐप पर ग्रीन गैस लिमिटेड के लोगो के साथ कॉल आई थी।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने मीटर अपडेट करने के नाम पर बिल भुगतान के लिए एक लिंक भेजा। आरोप है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके HDFC बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकल गए।

पुलिस अब इन मामलों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, लिंक, बैंक खाते, UPI आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story