PK की बांकीपुर जीत का यूपी कनेक्शन! क्या बीजेपी के ब्राह्मण वोट बैंक में पड़ने वाली है दरार?

UP Assembly Election 2027: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद यूपी की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। क्या इसका असर 2027 विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा? अखिलेश यादव के ब्राह्मण सम्मेलन और बीजेपी के सवर्ण वोट बैंक को लेकर सियासी समीकरण बदलने की अटकलें तेज हैं।

Aditya Kumar Verma
Published on: 6 Aug 2026 8:33 PM IST
UP Assembly Election 2027 |  Prashant Kishors Bankipur Victory
X

Image Source- Social Media

UP Assembly Election 2027: बिहार (Bihar) के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Assembly By-Election) में जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जीत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मजबूत किला मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी के पारंपरिक सवर्ण वोट बैंक (Upper Caste Vote Bank) में कहीं न कहीं बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

इस चुनावी नतीजे के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने लखनऊ (Lucknow) में जनेश्वर मिश्र जयंती के मौके पर ब्राह्मण सम्मेलन (Brahmin Conference) आयोजित किया। राजनीतिक जानकार इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के परंपरागत ब्राह्मण वोट बैंक (Brahmin Vote Bank) में सेंध लगाने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। तो कैसे ये जीत प्रभावित कार सकती है उत्तर प्रदेश की सियासत, आइए इसकी पड़ताल करते हैं...

यूपी तक पहुंचेगा क्या बांकीपुर का सियासी संदेश?

दरअसल बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur By-Election) के परिणाम के बाद राजनीतिक विश्लेषणों में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के पारंपरिक सवर्ण मतदाताओं में ब्राह्मण (Brahmin), भूमिहार (Bhumihar), ठाकुर (Thakur), कायस्थ (Kayastha) और बनिया (Baniya) समुदाय के एक हिस्से ने पार्टी से दूरी बनाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर बिहार में दिखा यह राजनीतिक बदलाव आगे भी जारी रहता है तो इसका असर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी दिखाई दे सकता है, जहां 2027 विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी हैं।

इसी वजह से अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या बांकीपुर का चुनावी संदेश उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा और क्या समाजवादी पार्टी इसी आधार पर अपना नया चुनावी नैरेटिव (Political Narrative) तैयार कर पाएगी।

ब्राह्मण वोट बैंक पर सपा की नजर

आपको बताते चलें कि, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने ब्राह्मण सम्मेलन (Brahmin Conference) के जरिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। बांकीपुर के चुनाव परिणाम के कुछ ही दिनों बाद लखनऊ में जनेश्वर मिश्र जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया।

अब तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार पीडीए (PDA) यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक राजनीति को आगे बढ़ाते रहे हैं। लेकिन ब्राह्मण सम्मेलन में उन्होंने पीडीए की नई व्याख्या करते हुए कहा कि इसमें 'पी' का मतलब पंडित भी है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ब्राह्मण समाज भी खुद को पीड़ित महसूस कर रहा है। इस बयान के जरिए उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को अपने राजनीतिक समीकरण में जोड़ने का संकेत दिया।

कृष्ण-सुदामा का जिक्र कर साधा ब्राह्मण कनेक्शन

यहां ब्राह्मण समाज को जोड़ने की कोशिश में अखिलेश यादव ने अपने भाषण में भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की पौराणिक कहानी का भी जिक्र किया। इस कहानी के जरिए उन्होंने यादव और ब्राह्मण समाज के बीच सामाजिक जुड़ाव का संदेश देने की कोशिश की।

जिस पीडीए (PDA) को अखिलेश यादव अब तक पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के रूप में पेश करते रहे थे, उसमें अब उन्होंने 'पी' शब्द को पंडित से जोड़ने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकार इसे समाजवादी पार्टी की नई सोशल इंजीनियरिंग (Social Engineering) का हिस्सा मान रहे हैं।

क्या बीजेपी के सवर्ण वोट बैंक में लगेगी सेंध?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में साल 2014 के बाद से ब्राह्मण समेत ज्यादातर सवर्ण वर्ग (Upper Caste Community) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मजबूत समर्थक रहे हैं। कई राजनीतिक विवादों और एनकाउंटर जैसे मुद्दों के बावजूद यह वोट बैंक लंबे समय तक बीजेपी के साथ बना रहा।

हालांकि बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बनी राजनीतिक परिस्थितियों और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने विपक्ष को यह उम्मीद दी है कि सवर्ण समाज के एक हिस्से तक पहुंच बनाई जा सकती है।

इसी रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी लगातार ब्राह्मणों को साधने की कोशिश करती नजर आ रही है। पार्टी का प्रयास है कि अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ-साथ सवर्ण समाज के एक बड़े हिस्से में भी अपनी स्वीकार्यता बढ़ाई जाए।

2027 से पहले यूपी में बनेगा नया राजनीतिक समीकरण?

जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी अपने पुराने सवर्ण वोट बैंक (Upper Caste Vote Bank) को पूरी तरह अपने साथ बनाए रखने में सफल रहेगी या फिर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विपक्षी दलों के साथ मिलकर 2027 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) से पहले नया सामाजिक और राजनीतिक समीकरण खड़ा कर पाएगी।

आने वाले महीनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण वोट बैंक (Brahmin Vote Bank), पीडीए (PDA) की नई परिभाषा और सवर्ण समाज की भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा वाले मुद्दों में शामिल रहने वाली है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story