Pratapgarh: कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री और मसूरियादीन पासी को श्रद्धांजलि

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ कांग्रेस कार्यालय में गांधी, शास्त्री व मसूरियादीन पासी को श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी में अपनाए गांधीवादी विचार

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 2 Oct 2025 6:02 PM IST
Pratapgarh: कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री और मसूरियादीन पासी को श्रद्धांजलि
X

कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री और मसूरियादीन पासी को श्रद्धांजलि  (PHOTO: social media )

Pratapgarh News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरियादीन पासी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मेरे देश को आजाद करने में महात्मा गांधी जैसे लोगों ने योगदान दिया था उसे पूरा देश गर्व करता है ऐसे नेताओं मार्गदर्शन में हम सबको चलना चाहिए

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की और नफरत के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के विचारों को जीवन में अपनाने और धार्मिक व जातिगत भेदभाव के खिलाफ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

आज भी गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ गोडसे की विचारधारा वाले लोग

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि गांधी जी द्वारा दिखाया गया सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का “जय जवान, जय किसान” का नारा आज की राजनीति और समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श हमें राष्ट्रहित में संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज भी गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ गोडसे की विचारधारा वाले लोग काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारधारा भारत की आत्मा है।

जिला महासचिव अंजली उपाध्याय ने कहा कि गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नफरत के खिलाफ मोहब्बत की अलख जगाएंगे।नगर अध्यक्ष मो इस्तियाक ने कहा कि आज सभी को एकजुट होकर देशविरोधी ताकतों से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज में भाईचारे, अहिंसा और किसानों-मजदूरों के हक की लड़ाई को लगातार मजबूत करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने की और संचालन कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने किया।इस अवसर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ला, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी,पशुपति उपाध्याय, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, ओम प्रकाश सरोज,सलमान खान, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव के.के शुक्ल, जिला प्रवक्ता फतेह बहादुर सिंह,जिला सचिव आशिक अली, जिला सचिव मो.दिलशाद, बेलाल अहमद, कपिल ओझा, मो. ईदरिशी, सुरेश दूबे, विशाल कुमार गौतम, इसरार अहमद, राम धन यादव, हरिश्चन्द्र आदि मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sanjay Pal Pratapgarh
ABOUT THE AUTHOR

Sanjay Pal Pratapgarh

Next Story