Pratapgarh News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, कार्रवाई के बाद भेजा जेल

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को प्रयागराज में गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 27 Sept 2026 10:11 PM IST
Pratapgarh News
X

Pratapgarh News(Photo-Social Media)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। मान्धाता थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने दो ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जो काफी समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे। एसपी दीपक भूकर का सख्त निर्देश था कि जिले में गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया था।

निर्देशित किया गया था कि जल्द से जल्द पड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाए जिस पर पुलिस घेराबंदी करके उन्हें मुक्ति की सूचना पर दविश देकर उन्हें पड़कर कठोर कार्रवाई इन पर कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था जिस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों के साथ हीरा बंदी करके गैंगस्टर आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया है दरअसल ये दोनों आरोपी प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव के रहने वाले हैं। नाम है मोहम्मद सलमान, उम्र 32 साल और गुफरान, उम्र 30 साल।

दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। इन दोनों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। रानीगंज, देल्हूपुर और मान्धाता थाने में इनके खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज थे।पुलिस इनकी तलाश में लंबे समय से लगी हुई थी। कई बार टीम इनके घर पर दबिश देने भी गई, लेकिन हर बार ये पहले ही भाग जाते थे। इस बार पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि दोनों प्रयागराज में छिपे हुए हैं।खबर मिलते ही मान्धाता थानाध्यक्ष धनन्जय राय और स्वाट प्रभारी अमित चौरसिया अपनी टीम के साथ प्रयागराज के लिए निकल पड़े। प्रयागराज के झूंसी इलाके में अन्दावा चौराहा है, वहीं पर होटल मीना के पास दोनों को देखा गया था। पुलिस ने बिना देर किए घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।पकड़े जाने के बाद दोनों को प्रतापगढ़ लाया गया और जरूरी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि चाहे आरोपी कहीं भी छिपा हो, उसे ढूंढ निकाला जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में भी खुशी है।

Sanjay Pal Pratapgarh
ABOUT THE AUTHOR

Sanjay Pal Pratapgarh

sanjaypal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story