TRENDING TAGS :
प्रतापगढ़ में खौफनाक साजिश! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, 4 गिरफ्तार
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के लालगंज में उमाशंकर कौशल हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने पत्नी सुमन देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Pratapgarh News
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। जहाँ पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या करा दी।पूरा मामला 15 अक्टूबर का है। थाना लालगंज के शीतलमऊ नहर के पास काली माता मंदिर के निकट उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू, उम्र 34 वर्ष का शव मिला था। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृतक के भाई दीपू कौशल की तहरीर पर थाना लालगंज में मु0अ0सं0 395/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में लालगंज पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर 16 अक्टूबर को जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहंशाह पुत्र मो0 बादशाह, विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू और अविनाश तिवारी उर्फ रजत तिवारी के रूप में हुई, सभी धारूपुर लालगंज के निवासी हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन देवी के कहने पर उन्होंने हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत शीतलमऊ नहर के पास मृतक को शराब पिलाई गई, फिर ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई और शव को कीचड़ में फेंक दिया।
इसी क्रम में कालाकांकर रोड पर चेकिंग के दौरान मृतक की पत्नी सुमन देवी को भी गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में अपने प्रेमी शहंशाह के साथ मिलकर हत्या कराने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का रेडमी मोबाइल फोन, आधार कार्ड, खून लगे कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP72BY5367 बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।


