TRENDING TAGS :
Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story: 11 साल डेट, मेल पर प्रपोज, फिर रिश्तों में अनबन की आहट..., प्रतीक-अपर्णा की फिल्मी ‘लव स्टोरी’ के अनसुने किस्से
Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story: प्रतीक यादव की शादी बीजेपी नेता अपर्णा यादव से हुई थी, जो साल 2012 की सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी जाती है।
Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story
Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। प्रतीक यादव सिर्फ राजनीतिक परिवार की वजह से ही नहीं, बल्कि आलीशान लाइफस्टाइल, फिटनेस और लव स्टोरी के कारण भी हमेशा सुर्खियों में रहे। उनकी शादी बीजेपी नेता अपर्णा यादव से हुई थी, जो 2012 की सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी जाती है।
प्रतीक-अपर्णा की प्रेम कहानी
प्रतीक और अपर्णा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दोनों लखनऊ के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। हालांकि उनके कॉमन दोस्त और इंटर-स्कूल कार्यक्रमों के जरिए मुलाकातें होती रहती थीं। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई और दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। लेकिन उस समय तक उन्हें खुद भी एहसास नहीं था कि यह रिश्ता आगे चलकर प्यार में बदल जाएगा। 2001 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में दोनों की मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी। उस समय अपर्णा को यह भी नहीं पता था कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। पार्टी खत्म होने के बाद प्रतीक ने अपर्णा से उनकी ईमेल आईडी मांगी। उस दौर में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का चलन इतना नहीं था, इसलिए बातचीत का मुख्य जरिया ईमेल ही हुआ करता था।
11 साल तक एक-दूसरे को किया डेट
कुछ दिनों बाद जब अपर्णा ने अपना ईमेल अकाउंट चेक किया तो उसमें प्रतीक यादव के कई मेल पड़े थे। उन ईमेल्स में प्रतीक ने अपने दिल की बात लिखी थी और अपर्णा के प्रति अपने जज्बात जाहिर किए थे। यही वह पल था जब दोनों की प्रेम कहानी की असली शुरुआत हुई। अपर्णा ने भी उनके प्यार को स्वीकार कर लिया और इसके बाद करीब 11 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। आखिरकार दोनों ने अपने परिवारों को रिश्ते के बारे में बताया और परिवार वालों की सहमति के बाद 2012 में उनकी शादी हुई। यह शादी सबसे चर्चित राजनीतिक शादियों में शामिल रही। विवाह समारोह में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी समेत कई बड़ी राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।
खुशहाल जीवन के बीच प्रतीक के पोस्ट से मचा तहलका
शादी के बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी और उनके घर बेटी प्रथमा का जन्म हुआ। जहां प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर जिम और बिजनेस पर ध्यान दे रहे थे, वहीं अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी जॉइन कर ली। अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होते ही परिवार में मतभेद भी हुए। इसके बाद दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। साल 2025 में यह चर्चा तेज हो गई कि दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। इसी दौरान प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी थी।
उन्होंने लिखा था कि वे अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं। प्रतीक ने यह भी कहा था कि वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। हालांकि प्रतीक यादव के आरोपों पर अपर्णा यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में प्रतीक ने फिर यह स्वीकार कर लिया कि दोनों के बीच सबकुछ सामान्य है। अब प्रतीक यादव के निधन ने सभी को हैरान कर दिया है। डॉक्टरों की टीम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।


