Prateek Yadav: प्रतीक यादव डेथ में नया मोड़!बेडरूम सील, लैपटाॅप-फोन जब्त,अपर्णा से पूछताछ करेगी पुलिस

Prateek Yadav: पुलिस ने प्रतीक यादव के बेडरूम को सील कर दिया है। वहीं प्रतीक के लैपटाॅप और मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 May 2026 11:31 AM IST
Prateek Yadav Death Case
X

Prateek Yadav Death Case

Prateek Yadav Death Case: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव की निधन की खबर मिलते ही हर तरफ चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी भाई प्रतीक के निधन पर दुखी नजर आए। वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह बहुत ही अच्छा लड़का था।

पुलिस ने प्रतीक का बेडरूम किया सील

उन्होंने प्रतीक के साथ आखिरी मुलाकात को भी याद किया और कहा कि लगभग दो माह पहले हमारी मुलाकात हुई थी। प्रतीक यादव बुधवार सुबह अपने घर के किचन में बेहोश मिले थे। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था। जहां स्वास्थ्य जांच के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस बीच अब यह खबर सामने आ रही है पुलिस ने प्रतीक यादव के बेडरूम को सील कर दिया है। वहीं प्रतीक के लैपटाॅप और मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत रहस्तमय है और उनकी उंगलियों के नाखून नीले रंग के हो गये थे। जिससे शक जताए जा रहे हैं।

अपर्णा यादव से होगी पूछताछ

वहीं लखनऊ पुलिस इस मामले में प्रतीक यादव की पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से पूछताछ करने के लिए उनके घर जाएगी। पुलिस तफ्तीश के दौरान यह जानने की कोशिश करेगी कि प्रतीक यादव किन परिस्थितियों में थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ दिनों पहले प्रतीक यादव को मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें छृट्टी दे दी गयी थी। वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी प्रतीक यादव के निधन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए केजीएमयू ले जाया गया। जहां चार डाॅक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story