Prateek Yadav Funeral: पंचतत्व में विलीन प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश यादव भी पहुंचे

Prateek Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद गुरूवार को गोमती तट स्थित भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 May 2026 2:05 PM IST (Updated on: 14 May 2026 2:06 PM IST)
Prateek Yadav Funeral
X

Prateek Yadav Funeral

Prateek Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद गुरूवार को गोमती तट स्थित भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के साथ ही प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। श्मशान घाट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और अर्जुन समेत यादव परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का गोमती तट स्थित भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए और “प्रतीक यादव अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। परंपरा के मुताबिक श्मशान घाट पहुंचने से पहले शव को 5 बार जमीन पर रखा गया। सपा कार्यालय के बाहर भी पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए रखा गया, जहां कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पशु प्रेमी थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव पशु प्रेमी माने जाते थे। अपर्णा यादव ने शव वाहन पर प्रतीक की डॉग्स और बंदर के साथ तस्वीर लगवाई। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही उनके घर पर नेताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी श्रद्धांजलि दी। वहीं डिंपल यादव और शिवपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

38 वर्षीय प्रतीक के यादव का बुधवार सुबह निधन हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट और पल्मोनरी एम्बोलिज्म बताई गई है। रिपोर्ट में शरीर पर छह चोटों के निशान मिलने की भी पुष्टि हुई है। इनमें तीन चोटें करीब एक सप्ताह पुरानी और तीन हाल की बताई गई हैं। डॉक्टरों के अनुसार फेफड़ों में खून का थक्का जमने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हुआ, जिससे उनकी हालत बिगड़ी। बताया गया कि पिछले 13 दिनों में उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story