Prateek Yadav: आई लव यू पापा..., पिता प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन करते बिलख पड़ी मासूम बेटी, कलेजा चीर देगा Video

Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन किया गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 May 2026 9:44 AM IST (Updated on: 17 May 2026 9:45 AM IST)
Prateek Yadav Ashes Immersion
X

Prateek Yadav Ashes Immersion

Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थि विसर्जन किया गया। शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव शनिवार को प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियों के साथ हरिद्वार पहुंचे।

अस्थि कलश को माथे से लगा खूब रोई पद्मजा

गंगा नदी के तट पर विधिपूर्वक अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। इस दौरान प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा पिता के अस्थि कलश को माथे से लगाते ही फूट-फूट कर रोने लगी। आदित्य यादव ने मासूम को संभाला। पद्मजा ने एक कार्ड ले रखा था जिस पर ‘आई लव यू पापा’ लिखा हुआ था। अस्थि कलश के साथ पद्मजा ने गंगा नदी में कार्ड को भी प्रवाहित कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे भर आईं। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव और बड़ी बेटी प्रथमा भी अस्थि विसर्जन के दौरान फूट-फूट कर रोईं, परिवार के लोगों के उन्हें संभाला। हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव की उपस्थिति में घाट पर पुरोहितों ने विधिपूर्वक पूजा अनुष्ठान कराया।

प्रतीक यादव का अचानक हो गया था निधन

उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अचानक निधन हो गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरूवार दोपहर लखनऊ के गोमती तट स्थित भैंसाकुंड श्मशान घाट पर प्रतीक यादव के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या लोग वहां मौजूद रहे। ससुर अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी। प्रतीक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। शनिवार सुबह अपर्णा यादव, दोनों बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार पहुंचीं। उनके साथ षिवपाल सिंह यादव के सांसद पुत्र आदित्य यादव, तेज यादव, अक्षय यादव, अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story