Prayagraj News: 56 शिकायतें दर्ज कराने पर भी नहीं मिला आवास, राज्यपाल से गुहार जिम्मेदार मौन!

Prayagraj News: तीन वर्षों में 56 शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद आवास नहीं मिलने से परेशान लाभार्थी ने अब राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

Ansh Mishra
Published on: 17 Jun 2026 2:15 PM IST
Prayagraj News
X

Prayagraj News(Photo-Social Media)

Prayagraj News: प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा विकासखंड की गढ़वा कला ग्राम सभा निवासी गुड्डी देवी ने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। गुड्डी देवी के अनुसार, उन्होंने पिछले 36 महीनों में आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 56 बार विभिन्न अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़िता ने कौंधियारा ब्लॉक कार्यालय से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष वर्मा तक कई बार लिखित शिकायतें भेजी हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है,और वह आज भी सरकारी आवास योजना से वंचित हैं।गुड्डी देवी ने बताया कि उनका परिवार आज भी कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। कई बार उन्हें खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ती है। बरसात के मौसम में कच्चे मकान में चारों ओर पानी भर जाता है, जिससे परिवार का जीवन बेहद कठिन हो जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के दौरान घर की छत से लगातार पानी टपकता रहता है। इस कारण खाना बनाना मुश्किल हो जाता है,और कई बार बच्चों के साथ समूचे परिवार को भूखे पेट सोना पड़ता है। रात भर घर के छाजन से पानी टपक नें के कारण बच्चे ठीक से सो नहीं पाते, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।पीड़िता का कहना है कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज और आवेदन संबंधित विभागों में जमा किए हैं। हालांकि, बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब या कार्रवाई नहीं मिली है। उनका आरोप है कि उनकी शिकायतें केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं।गुड्डी देवी ने एक बार फिर जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्रता के आधार पर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनका परिवार आने वाले बरसात के मौसम में और अधिक कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर होगा।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

Next Story