Prayagraj News: महापौर ने जल निकासी, सीवर और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

Prayagraj News: प्रयागराज के बैरहना में महापौर गणेश केसरवानी ने जल निकासी, सीवर और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Ansh Mishra
Published on: 25 Aug 2026 5:05 PM IST
Prayagraj News
X

Prayagraj News(Photo-Social Media)

Prayagraj News: शहर में जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। वार्ड 13 मलाकराज के अंतर्गत बंगाली टोला से परिणय गेस्ट हाउस होते हुए बैरहना चौराहा और बैरहना चौराहे से कब्रिस्तान तक महापौर गणेश केसरवानी ने सीवर, नाला-नाली और जल निकासी व्यवस्था का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने सीवर की साफ-सफाई, नाला-नालियों की व्यवस्था, जल निकासी और स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पंप लगाने के निर्देश

वर्षा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित स्थानों पर तत्काल पंप लगाए जाएं और पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो और प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। क्षेत्रीय पार्षद आकाश सोनकर ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जल निकासी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी महापौर को दी। उन्होंने स्थानीय लोगों की परेशानियों से भी अवगत कराया। महापौर ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

महापौर गणेश केसरवानी ने अधिकारियों से कहा कि जल निकासी और साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए त्वरित कदम उठाने पर जोर दिया। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रयागराज में जल निकासी, सीवर और नाला-नालियों की सफाई के साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार धरातल पर काम कर रहा है। नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना और उन्हें जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जल निकासी से संबंधित समस्याओं पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद आकाश सोनकर, अवर अभियंता राम सक्सेना, गंगा प्रदूषण एवं अधिशासी अभियंता परमार सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पुष्पक सिंह, अमन गुप्ता, वरुण, शिब्बू, आशीष केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, कौशांबीKaushambiAnshMishra@newstracksite.vocalwire.com

अंश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं कौशाम्बी में कार्यरत हैं. वह 2018 से न्यूज ट्रैक अपना भारत के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 10 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है। न्यूज ट्रैक से पहले वह न्यूज इंडिया ,आज की खबर,IBC न्यूज 24 हरबात हिंदी दैनिक जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता बीएससी, एमएससी है उन्हें कौशाम्बी कई संस्थानों एवं सरकारी कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

Next Story