Prayagraj News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर प्रयागराज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Prayagraj News: सेवा संकल्प अभियान के तहत तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी रक्तदान किया।

Ansh Mishra
Published on: 17 Sept 2026 8:12 PM IST
Voluntary blood donation camp in Prayagraj on PM Modis birthday
X

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर प्रयागराज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Photo- Newstrack)

Prayagraj News: प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय रक्त केंद्र, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में आयोजित शिविर में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक शहर पश्चिम सिद्धार्थ नाथ सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति रही। इस दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी किया रक्तदान

शिविर में डॉक्टर पंकज कुमार, मंडलीय जन संपर्क अधिकारी राजीव मिश्रा, डॉ शैनी तिवारी और एमपीवीएम विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत डॉ कल्पना मिश्रा ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान मातृशक्ति ने भी प्रेरणा के स्वरूप में रक्तदान कर रक्तदान महादान और जीवनदान के संदेश को सार्थक करने का प्रयास किया। कुमारी पल्लवी पाण्डेय सहित अन्य रक्तदाताओं ने भी शिविर में रक्तदान किया।

कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों सहित लगभग 25 लोगों ने रक्तदान के लिए नामांकन कराया। सभी लोगों की आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद मानकों के अनुरूप पाए गए रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया।

पंकज कुमार ने नौवीं बार किया रक्तदान

शिविर में डॉक्टर पंकज कुमार ने अपना नौवां स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं पैरामेडिकल छात्रा कुमारी पल्लवी पाण्डेय ने चौथी बार रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

रक्तदाताओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र

रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और विधायक शहर पश्चिम सिद्धार्थ नाथ सिंह की ओर से प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन रक्त केंद्र के स्टोर इंचार्ज हेमंत शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ भावना शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ प्रशांत पाण्डेय, अधीक्षक और डॉ उत्तम सिंह, प्रभारी राजकीय रक्त केंद्र, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय की ओर से किया गया।

ब्लड बैंक के कर्मचारी रहे मौजूद

शिविर के दौरान ब्लड बैंक के कर्मचारी भी मौजूद रहे। इनमें स्टोर इंचार्ज हेमंत शुक्ला, संजय सिंह, संदीप मिश्रा, सुशील, उपासना, विभा मिश्रा, डॉ सुमित और अभिनव यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, कौशांबीKaushambiAnshMishra@newstracksite.vocalwire.com

अंश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं कौशाम्बी में कार्यरत हैं. वह 2018 से न्यूज ट्रैक अपना भारत के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 10 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है। न्यूज ट्रैक से पहले वह न्यूज इंडिया ,आज की खबर,IBC न्यूज 24 हरबात हिंदी दैनिक जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता बीएससी, एमएससी है उन्हें कौशाम्बी कई संस्थानों एवं सरकारी कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है।

Next Story