'काफिर हो गया है तू...', धर्म बदला तो मिली हत्या की धमकी! अतीक के चचेरे भाई समेत 6 पर FIR दर्ज

Prayagraj News: पीड़ित की शिकायत पर घूरपुर थाना पुलिस ने एक महिला सहित 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 10 Oct 2026 4:47 PM IST
काफिर हो गया है तू..., धर्म बदला तो मिली हत्या की धमकी! अतीक के चचेरे भाई समेत 6 पर FIR दर्ज
X

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj News) से एक ऐसा हैरान कर देने मामला सामने आया है, जिसमें धर्म परिवर्तन के बाद एक युवक ने अपनी जान को खतरा होने का आरोप लगाया है। सारंगापुर गांव में रहने वाले सलीम अंसारी ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया था और अपना नाम देवव्रत शुक्ला रख लिया था।

इस मामले को लेकर आरोप है कि इसके बाद उसे ‘काफिर’ कहकर जान से मारने और मकान पर कब्जा करने की धमकियां दी गईं। पीड़ित की शिकायत पर घूरपुर थाना पुलिस ने एक महिला सहित 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

धर्म परिवर्तन के बाद... जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़ित देवव्रत शुक्ला के अनुसार, उसने साल 2024, 12 फरवरी को अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) किया था। इसके बाद उसने अपना नाम सलीम अंसारी से बदलकर देवव्रत शुक्ला रख लिया। आरोप है कि इसी के बाद से अतीक अहमद के चचेरे भाई हमजा उसे बड़ा निशाना बना रहे हैं।

देवव्रत का आरोप है कि हमजा उसे काफिर कहकर अपमानित करता था और जान से मारने की धमकी देने के साथ उसके मकान पर कब्जा करने की बात भी कहता था। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

किराएदार से मकान खाली कराने को लेकर भी विवाद

देवव्रत शुक्ला ने अपनी शिकायत में मकान से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया है। उसके अनुसार, रेशमा नाम की एक महिला उसके मकान में किराए पर रहती है, लेकिन काफी समय से किराया नहीं दे रही थी। इस कारण से उसने महिला से मकान खाली करने को कहा था।

आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसे मकान पर कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में उसने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उसे कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आई। इसके बाद उसने CM योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई।

CM से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला

देवव्रत शुक्ला की तरफ से सुरक्षा की मांग किए जाने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। प्रयागराज के घूरपुर थाने में एक महिला सहित 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

घूरपुर थाना प्रभारी हरकेश सिंह के अनुदार, पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित के घर जाकर भी जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि हमजा की बहन वहां किराए पर रहती है और कमरा खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में हमजा ने देवव्रत को धमकाने का पूरा प्रयास किया था।

पुलिस जांच में सामने आएंगे पूरे मामले के तथ्य

पुलिस के अनुसार, देवव्रत शुक्ला मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और काफी वक़्त पहले घूरपुर आकर बस गया था। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल, पीड़ित ने धर्म परिवर्तन के बाद धमकी मिलने और मकान खाली कराने को लेकर विवाद होने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य साफ़ हो सकेंगे।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story