Prayagraj News: विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद में सामाजिक एकता का हुआ आह्वान

Prayagraj News: प्रयागराज में आयोजित विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Ansh Mishra
Published on: 15 Jun 2026 8:38 PM IST
Prayagraj News: विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद में सामाजिक एकता का हुआ आह्वान
X

Prayagraj News

Prayagraj News: विराट प्रबुद्ध संगोष्ठी एवं चेतना संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानमंडल के पूर्व सचेतक उदयभान करवरिया ने समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।

अपने संबोधन में उन्होंने अति दलित एवं अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समाज को संगठित रहने तथा सामाजिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश की राजनीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने गंगापार क्षेत्र की जनता से वर्ष 2027 में पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने तथा शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को दोबारा विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने सामाजिक एकता, संगठन और समाज की सक्रिय भागीदारी को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कांत द्विवेदी ने की। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता और संवाद ही समाज को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन मनोज दुबे ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक शिवम मिश्र 'शिवाजी' रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक दुबे, ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आलोक पांडेय, जयवर्धन त्रिपाठी, श्याम प्रकाश द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी मौला महाराज, पूर्व प्रत्याशी आशीष पांडेय, अरुण पांडेय, सुधांशु मिश्र, विकास दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान सामाजिक जागरण, एकता तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

Next Story