TRENDING TAGS :
हम लेकर रहेंगे आजादी...अल्लाह हू अकबर, स्वंतत्रता दिवस से पहले एएमयू में आखिर क्यों लग ये नारे?
AMU Protest News: फीस वृद्धि को लेकर एएमयू में छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’, तकबीर और अल्ला हू अकबर के नारे भी लगाए।
AMU Protest News
AMU Protest News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) फिर सुर्खियों में हैं। यहां छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के ठीक एक दिन पहले कैंपस में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। फीस वृद्धि को लेकर छात्र-छात्राएं नाराज हैं जिसके विरोध में वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’, तकबीर और अल्ला हू अकबर के नारे भी लगाए। एएमयू में विद्यार्थियों के इस तरह के प्रदर्शन और भड़काऊ नारेबाजी को देख सभी हैरत में पड़ गये हैं।
प्रदर्शन के बीच बदल गया माहौल
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोत्तरी से नाराज स्टूडेंट्स धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें कुछ पूर्व और बाहरी छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी पहुंच गये और आजादी के नारे लगाने शुरू कर दिये। जिसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस का माहौल ही बदल गया। कुछ छात्रों ने यह नारे लगाए कि हम नोंच के लेंगे आजादी, हम तोड़ कर लेंगे आजादी।
इतना ही प्रदर्शन के दौरान एक पूर्व छात्र ने तो सीमा ही पार कर दी। उसने तिरंगे को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस तरह की नारेबाजी और तिरंगे के लिए उपयोग किये गये अपमानजनक शब्दों के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में आ गयी। कहा जा रहा है कि फीस वृद्धि को लेकर यूनिवर्सिटी में चल रहा धरना प्रदर्शन गंभीर मोड़ ले चुका है।
माहौल बिगाड़ने की साजिश की चेतावनी
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली शिक्षा मंत्रालय से सभी सेंट्रल विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर यह चेताया गया था कि आतंकी खतरे के साथ ही बाहरी लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा सकती है। लोकल स्लीपर सेल के माध्यम से विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुछ संगठन भी जुड़े हो सकते हैं जोकि विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सभी विश्वविद्यालय सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें और उसे दुरुस्त करें। इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस तरह के भड़काऊ नारेबाजी सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।


